फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   जिले में कांग्रेस ने फूंका सतपाल सत्ती का पुतला

जिले में कांग्रेस ने फूंका सतपाल सत्ती का पुतला

Tue, 16 Apr 2019 10:19 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Apr 2019 10:19 PM IST
विज्ञापन
जिले में कांग्रेस ने फूंका सतपाल सत्ती का पुतला
बिलासपुर। कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ एक जनसभा में सार्वजनिक तौर की गई अभद्र टिप्पणी के बाद भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती की मुश्किलें बढ़ गई हैं। वहीं पूरे प्रदेश में वह कांग्रेसियों की निशाने पर हैं। चौतरफा हो रहे इस विरोध से भाजपा या कांग्रेस को नफा होगा या नुकसान इसका आकलन राजनीति के जानकार अपने स्तर पर कर रहे हैं।
विज्ञापन

वहीं बिलासपुर जिले में मंगलवार को सतपाल सत्ती की ओर से अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने के खिलाफ उनका पुतला फूंका गया तथा कांग्रेसियों ने उनके विरोध में जमकर नारेबाजी की। वहीं, सतपाल सत्ती मुर्दाबाद के नारे लगाकर भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। इसी के साथ नम्होल में भी यूथ कांग्रेस जुखाला ब्लॉक अध्यक्ष कुलदीप भड़ोल की अध्यक्षता में पुतला फूंका गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वहां पर स्थित लोगों को सतपाल सिंह सत्ती के बयानबाजी की वीडियो भी दिखाई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर मांग की है कि सत्ती के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई अमल में लाई जाए अन्यथा कांग्रेस सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करने से भी परहेज नहीं करेगी। उल्लेखनीय है कि नालागढ़ के रामशहर में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ अभद्र शब्दों का प्रयोग कर सत्ती ने जनसभा को संबोधित किया था। सत्ती की इस बयानबाजी का क्लिप सोशल मीडिया पर खूब चर्चाओं का माहौल बना हुआ है। इस मौके पर जुखाला ब्लॉक के महासचिव यशपाल मियां, घ्याल पंचायत प्रधान पदमदेव, प्रवीण ठाकुर, मनोहर लाल, रणजीत ठाकुर, यूथ कांग्रेस उपाध्यक्ष जुखाला ब्लॉक अजय ठाकुर, चमन लाल, देशराज, धर्मपाल, जिया लाल ठाकुर व अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजदू रहे।
विज्ञापन


सत्ती की बयानबाजी से भाजपा का चरित्र सार्वजनिक उजागर हुआ है। इसका खामियाजा भाजपा को पूरे प्रदेश में भुगतना पड़ेगा।
...बंबर ठाकुर, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बिलासपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed