फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   जेआर कटवाल ने झंडूता से भरा नामांकन पत्र

जेआर कटवाल ने झंडूता से भरा नामांकन पत्र

Sat, 21 Oct 2017 12:24 AM IST
Updated Sat, 21 Oct 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
जेआर कटवाल ने झंडूता से भरा नामांकन पत्र
झंडूता विस क्षेत्र में पहुंचने के बाद जेआर कटवाल का स्वागत करते कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झंडूता (बिलासपुर)।
झंडूता से भाजपा प्रत्याशी जेआर कटवाल ने शुक्रवार को नामांकन भरा। इस मौके पर उन्होंने एसडीएम कार्यालय झंडूता में निर्वाचन अधिकारी नवीन शर्मा के समक्ष नामांकन दाखिल किया। इस मौके पर आयोजित जनसभा में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा भी मौजूद रहे।

केंद्रीय मंत्री ने इस दौरान मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और उनकी सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कह कि प्रदेश के मुख्यमंत्री जमानत पर चल रहे हैं। जबकि सरकार भ्रष्टाचार में डूबी हुई हैं। प्रदेश में कानून व्यवस्था बेहाल हैं। वन रक्षक होशियार सिंह का मामला और या फिर गुड़िया प्रकरण इन मामलों ने कानून व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है। इसके अलावा भी प्रदेश सरकार के कई नेता भ्रष्टाचार से संलिप्त हैं। सरकार में माफियाराज चल रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वह जेआर कटवाल के पक्ष में मतदान कर भाजपा को मजबूत बनाएं और प्रदेश को एक अच्छी सरकार देने में अपनी सहभागिता निभाएं। इससे पूर्व सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ जेआर कटवाल नामांकन भरने झंडूता पहुंचे। उन्होंने पहले आनंद घाट में भगवान शिव की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इससे पूर्व उन्होंने आनंद घाट में जनसभा को भी संबोधित किया। इसमें उन्होंने लोगों से अपील की है कि वह उन्हें सफल बनाएं ताकि क्षेत्र का विकास तेजी के साथ किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed