फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   टावर लाइन जागरूकता मंच चुनावों में उतारेगा प्रत्याशी

टावर लाइन जागरूकता मंच चुनावों में उतारेगा प्रत्याशी

Sun, 15 Oct 2017 11:27 PM IST
Updated Sun, 15 Oct 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
टावर लाइन जागरूकता मंच चुनावों में उतारेगा प्रत्याशी
election - फोटो : election
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बिलासपुर।
टावर लाइन शोषित जागरूकता मंच ने विस चुनावों में अपने उम्मीदवार मैदान में उतारने का फैसला लिया है। मंच सदर और नयनादेवी विस क्षेत्र से अपने उम्मीदवारों को खड़ा करेगा। जुखाला में हुई मंच की बैठक में यह निर्णय लिया गया है। मंच का कहना है कि कांग्रेस और भाजपा के नेताओं से तंग आ चुके हैं। इसके साथ ही किसानों के हकों को दिलवाने में नाकाम रहने को लेकर मंच ने यह फैसला लिया है। मंच के मुताबिक जल्द ही बैठक कर उम्मीदवारों की लिस्ट टावर लाइन मंच जारी करेगा। इसके बाद चुनावों में अपने उम्मीदवारों की जीत को सुनिश्चित करने के लिए प्रचार-प्रसार शुरू किया जाएगा। शनिवार को टावर लाइन शोषित जागरूकता मंच की बैठक जुखाला में बाबूराम ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इसमें पिछले तीन वर्षों से अपने हकों की लड़ाई के लिए लड़ रहे किसानों की कांग्रेस और भाजपा के नेताओं की अनदेखी का आरोप लगाया गया। उन्होंने कहा कि दोनों ही दलों के नेता विधानसभा के लोगों की जमीन और अधिकारों की सुरक्षा करने में नाकाम रहे हैं। इसके साथ ही दोनों पार्टियां टावर लाइन मामले में लोगों, किसानों के घरों, दुकानों, मवेशी खानों और भूमि का अधिग्रहण करवाने की कोई भी मांग श्री नयनादेवी विधानसभा और सदर विधानसभा के नेताओं और विधायकों ने विधानसभा में नहीं की। इससे साफ है कि राजनीतिक पार्टियां कंपनी के दबाव में आकर किसानों की मदद को आगे नहीं आ रही हैं।

टावर लाइन शोषित जागरूकता मंच के प्रदेश अध्यक्ष संयोजक रजनीश शर्मा ने कहा कि अगर आगामी विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस और भाजपा ने अपने चुनावी घोषणापत्र में रिलायंस टावर लाइन घोटाले में किसानों की मलकियत भूमि का अधिग्रहण करवाने के लिए अगर प्रमुखता से मुद्दा नहीं बनाया तो मंच श्री नयनादेवी और सदर विधानसभा से हजारों विस्थापित और प्रभावित किसानों की आवाज को बुलंद करने के लिए आजाद उम्मीदवार मैदान में उतारेगा। उन्होंने कहा कि अपने उम्मीदवारों की घोषणा सभी प्रभावित किसानों के साथ विचार-विमर्श के बाद रणनीति बनाकर जल्द की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed