{"_id":"5c056c38bdec221c8f68bb1c","slug":"181543859256-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुराने विद्यार्थिर्यों का डाटा किया जाएगा एकत्रित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुराने विद्यार्थिर्यों का डाटा किया जाएगा एकत्रित
Updated Mon, 03 Dec 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर। बिलासपुर कॉलेज से अपनी स्नातक पूर्ण कर चुके विद्यार्थियों का आंकड़ा अब कॉलेज प्रशासन एकत्रित कर रहा है। यहां से अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद जो छात्र बाहरी राज्यों में अपनी पढ़ाई या फिर कार्य कर रहे हैं उन सब का डाटा बिलासपुर कॉलेज बना रहा है। बिलासपुर कॉलेज प्राचार्य बीबी सांख्यान ने बताया कि अगले सत्र कॉलेज में एक विशेष टीम निरीक्षण के लिए आ रही है जिसके चलते पुराने विद्यार्थियों का आंकड़ा एकत्रित करना कॉलेज प्रशासन को अनिवार्य किया गया है।
कॉलेज प्राचार्य बीबी सांख्यान ने बताया कि डाटा एकत्रित करने के लिए कॉलेज प्रशासन ने एक वेबसाइट भी तैयार कर दी है। आवेदन करने वाले विद्यार्थी कॉलेज की वेबसाइट पर जाकर अपना नाम पता और अन्य जानकारी वहां पर दे सकते हैं। इसके चलते खुद व खुद ही विद्यार्थी का आंकड़ा कॉलेज प्रशासन के पास पहुंच जाएगा।
वहीं, कॉलेज प्रशासन ने इस संदर्भ में विद्यार्थियों तक जानकारी पहुंचाने के लिए कॉलेज की फेसबुक आईडी पर भी अपलोड किया है ताकि सोशल मीडिया के माध्यम से विद्यार्थी अपना डाटा कॉलेज प्रशासन के पास पहुंचा दें। कॉलेज प्राचार्य ने यहां से स्नातक उत्तीर्ण कर चुके विद्यार्थियों से आग्रह किया है कि वह जल्द से जल्द अपना डाटा बिलासपुर कॉलेज या फिर कॉलेज की वेबसाइट जीआईसी बिलासपुर.इन/एएलयूएमएनआई/ पर अपनी जानकारी उपलब्ध करवा सकते हैं, या फिर 01978-222417, 98579-77183 पर अधिक जानकारी के लिए संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
-