{"_id":"5b8feffb867a557f025663bd","slug":"181536159739-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भ्रष्टाचार में संलिप्त अधिकारियों पर हो एफआईआर : शंकर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भ्रष्टाचार में संलिप्त अधिकारियों पर हो एफआईआर : शंकर
Updated Wed, 05 Sep 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर। हिमाचल परिवहन मजदूर संघ की बैठक बिलासपुर में आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष शंकर सिंह ठाकुर ने की। बैठक में सेवा भारती के मनशा राम मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस बैठक में करीब 500 परिवहन कर्मचारियों ने प्रदेश अध्यक्ष को अपना समर्थन देकर निर्भीकता से काम करने का आह्वान किया। संघ में कई मुद्दों पर प्रस्ताव भी पास किए।
इसमें कहा गया कि भ्रष्टाचार के संगीन आरोपों में जांच के बाद निलंबित मंडलीय प्रबंधक के खिलाफ तुरंत एफआईआर दर्ज की जाए। एचआरटीसी तारा देवी से बिना अनुमति के अनाधिकृत सामान के उपयोग के लिए निगम के पूर्व एमडी अशोक तिवारी उसके निजी सचिव के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज हो ताकि दूसरी बार कोई भी इस प्रकार के कार्य न करें।
वहीं बैठक में प्रस्ताव पास किया गया कि कांग्रेस की रैलियों में बसों के किराये के दो करोड़ तुरंत वसूल किए जाएं। परिवहन कर्मचारियों को बकाये रात्रि भत्ते और ओवर टाइम का भुगतान जल्द किया जाए।
विज्ञापन
इसके अलावा बैठक में तय किया गया कि 17 सितंबर को बीएमएस की होने वाली विशाल रैली में एचआरटीसी के 1500 कार्यकर्ता भाग लेंगे। इसके लिए सभी तैयारियों को भी पूरा कर लिया गया है।
इस मौके पर अपने संबोधन में शंकर सिंह ठाकुर ने कहा कि संघ ने परिवहन कर्मचारियों में एचआरटीसी के प्रति भक्ति भाव भरने का कार्य किया है। कहा कि एचआरटीसी में आज एक सशक्त, सबल, समर्थ और ईमानदार प्रशासन की जरूरत है। इस कार्यक्रम में श्रवण कुमार, कुलदीप ठाकुर, पवन गुलेरिया, बालक राम मोल्टा, नंद लाल, कुलबंत, योगिंद्र शर्मा, रजनीश वालिया, रणजीत चौहान, सुनील कटोच, चमल लाल, राकेश ठाकुर, यशपाल चौहान, संदीप शर्मा, अजय कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
-