फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   180 tins of Biroja recovered from pickup, driver arrested

Bilaspur News: पिकअप से बिरोजा के 180 टीन बरामद, चालक गिरफ्तार

Thu, 05 Dec 2024 11:06 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Thu, 05 Dec 2024 11:06 PM IST
विज्ञापन
180 tins of Biroja recovered from pickup, driver arrested
- अदालत ने आरोपी को दो दिन के रिमांड पर भेजा
विज्ञापन

- पुलिस को मामले में वन माफिया के शामिल होने का शक

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। स्वारघाट थाना पुलिस ने पिकअप गाड़ी से बिरोजा के 180 बरामद किए हैं। आरोपी चालक को मामले में गिरफ्तार किया गया है। वीरवार को उसे जिला अदालत में पेश किया, जहां से दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।

पुलिस को मामले में वन माफिया के शामिल होने का शक है। आरोपी चालक से रिमांड के दौरान बरामद बिरोजा के बारे में पूछताछ की जाएगी। उससे पता किया जाएगा कि यह बिरोजा कहां से लाया जा रहा था और कहां पहुंचाना था। जानकारी के अनुसार पुलिस के एक दल ले बुधवार रात को किरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर कैंची मोड़ टनल के पास नाकाबंदी की थी। इसी बीच बिलासपुर की ओर से आ रही नालागढ़ नंबर की पिकअप गाड़ी को रोका गया। जांच करने पर गाड़ी में बिरोजा से भरे टीन बरामद हुए। चालक से बिरोजा ले जाने का परमिट पेश करने को कहा तो वह कोई दस्तावेज नहीं दिखा सका। गिनती करने पर पिकअप में कुल 180 टीन पाए गए। आरोपी की पहचान वीर सिंह निवासी गांव बाड़ा डाकघर गलौट तहसील नालागढ़ जिला सोलन के रूप में हुई है। थाना प्रभारी रूप लाल कथानिया ने बताया कि रिमांड के दौरान आरोपी चालक ने गहनता से पूछताछ की जाएगी। मामले में और भी आरोपियों के शामिल होने की संभावना है। मामले की पुष्टि डीएसपी श्री नयनादेवी जी विक्रांत बोंसरा ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed