फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   तलाई में छात्रों को बताया कचरे का उचित निष्पादन करना

तलाई में छात्रों को बताया कचरे का उचित निष्पादन करना

Sat, 20 Apr 2019 11:08 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Apr 2019 11:08 PM IST
विज्ञापन
तलाई में छात्रों को बताया कचरे का उचित निष्पादन करना

विज्ञापन

शाहतलाई(बिलासपुर)। राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तलाई में प्लास्टिक और अन्य जीव अनिष्ट अपशिष्ट के प्रबंधन व अनुमोदन के लिए विशेष कार्यक्रम का आयोजन विद्यार्थियों की ओर से किया गया। विद्यार्थियों ने बाजार में रैली निकालकर इस बारे में जागरूकता का अलख जगाया।
सुबह प्रात: कालीन सभा में विद्यार्थियों को प्रधानाचार्य ओंकार वर्मा ने प्लास्टिक व अन्य ठोस अपशिष्ट प्रबंधन बारे अधिनियम 2016 की विस्तार से छात्र-छात्राओं को जानकारी दी।
विज्ञापन

अध्यापक वर्ग की ओर से छात्रों को जागरूक कर अपने-अपने घरों में कचरे के उचित निष्पादन करने के लिए प्रेरित किया। पाठशाला को स्वच्छ रखने के लिए भी विद्यार्थियों से अपना सहयोग बनाए रखने के लिए निर्देश भी दिए। स्थानीय जनता को जागरूक करने के लिए एनएसएस स्वयंसेवी, एनसीसी, ईको क्लब कैडेट्स ने बाजार में ‘पॉलीथिन हटाओ पर्यावरण बचाओ’ तथा ‘स्वच्छता अपनाओ’ के नारों से आमजन को जागरूकता का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान पाठशाला के प्रांगण की साफ-सफाई भी की। इस मौके पर स्कूल प्रवक्ता सुदेश कुमार, सतीश कुमार, विक्की शर्मा, मनोज कुमार, अंजना कुमारी, रेखा कुमारी, भावना, सुलोचना, सुरेश कुमार व अन्य पाठशाला के विद्यार्थियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed