फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   विद्यार्थियों ने रैली निकालकर लोगों को मतदान करने के लिए किया जागरूक

विद्यार्थियों ने रैली निकालकर लोगों को मतदान करने के लिए किया जागरूक

Wed, 17 Apr 2019 11:08 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Apr 2019 11:08 PM IST
विज्ञापन
विद्यार्थियों ने रैली निकालकर लोगों को मतदान करने के लिए किया जागरूक

विज्ञापन

बिलासपुर। चुनाव आयोग के सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता स्वीप के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हटवाड़ में मतदाता जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। स्कूली बच्चों की ओर से जागरूकता रैली निकाली और लोगों को मतदान करने के लिए जागरूक किया।
स्वीप की टीम के सदस्यों ने विद्यार्थियों को मतदान के प्रति जागरूक किया। उन्हें बताया गया कि 1 जनवरी 2019 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके युवा अपना मतदाता पहचान पत्र अवश्य बनवा लें। मतदाता पहचान पत्र पंजीकरण करवाने के लिए फार्म नं. 6 भरें। इस अवसर पर विद्यार्थियों के लिए पेंटिंग प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया जिसमें विद्यार्थियों ने मतदाताओं को जागरूक करने के लिए चित्र के माध्यम से संदेश दिया।
विज्ञापन

उन्होंने विद्यार्थियों को मतदान के महत्व के बारे में जागरूक करते हुए आगामी लोकसभा चुनाव में बढ़ चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया तथा ग्रामीण क्षेत्र तक के लोगों को भी मतदान करने के लिए जागरूक करने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने बताया कि जिन युवाओं ने अभी तक अपने वोट का पंजीकरण नहीं करवाया है तो वे 19 अप्रैल तक अपने बूथ लेबल अधिकारी या संबंधित एसडीएम के कार्यालय में जाकर पंजीकरण करवाना सुनिश्चित कर लें। उन्होंने सभी युवा विद्यार्थियों को मतदान की पूरी प्रक्रिया की विस्तृत रूप से जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed