फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   उतरप्रदेश की महिला सरस मेले में गिना रही बांस के अचार के फायदे

उतरप्रदेश की महिला सरस मेले में गिना रही बांस के अचार के फायदे

Sat, 23 Mar 2019 11:20 PM IST
Devender Devender Kumar Kumar
Updated Sat, 23 Mar 2019 11:20 PM IST
विज्ञापन
उतरप्रदेश की महिला सरस मेले में गिना रही बांस के अचार के फायदे
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बिलासपुर। उत्तर प्रदेश की टॉप-10 महिलाओं में नाम शुमार कर चुकी गीता देवी आज बिलासपुर के सरस मेले में बांस के अचार के फायदे गिना रही है। राज्य स्तरीय नलवाड़ी में पहली बार सजी सरस मेले की महफिल में रानी लक्ष्मी बाई अवार्ड से सम्मानित हुई महिला पहुंची हुई हैं। यह अवार्ड उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री रह चुके अखिलेश यादव द्वारा दिया गया है। यूपी सरकार का यह अवार्ड देने का मुख्य उद्देश्य ये रहा है कि इस महिला ने स्वयं सहायता समूह में कार्य करके अपने साथ 600 महिलाओं को रोजगार प्रदान किया है। साथ ही महिला ने इन सभी महिलाओं को कार्य करने के लिए एक छत के नीचे रोजगार दिया है।
‘अमर उजाला’ से विशेष बातचीत में उत्तराखंड जिला लखीमपुर गांव की गीता देवी ने बताया कि उन्होंने 15 साल पहले घर से अचार बनाने का कार्य किया था। परिवार में गरीबी होने के चलते अचार का कार्य 10 रुपये से शुरू किया। उसके बाद अचार की बिकाई होने के बाद महिला ने कार्य 100 रुपये से शुरू कर दिया। कार्य शुरू होते होते आज महिला सालाना लाखों की कमाई पर उतर आई है। यहीं, नहीं महिला ने इस कार्य से 50 स्वयं सहायता समूह भी खोल दिए जिसमें वर्तमान में अब 600 महिलाएं उनके साथ काम करती हैं। इतनी अधिक महिलाओं को रोजगार देना और अपनी कड़ी मेहनत और लग्न से आज महिला पूरे यूपी में गीता देवी के नाम से प्रसिद्ध हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री द्वारा महिला को एक लाख की नकद राशि से भी पुरस्कृत किया जा चुका है।
विज्ञापन

इनसेट...
बच्चे के शारीरिक विकास के लिए बांस का अचार रामवाण
स्टाल प्रभारी गीता देवी ने बताया कि बांस का अचार छोटे बच्चों के शारीरिक विकास के लिए अधिक फायदेमंद है। अगर बच्चे की उम्र ज्यादा हो रही है और शरीर उम्र के हिसाब नहीं बढ़ता है तो बांस के अचार से वह इसकी दवाई देती है। यूपी के अधिकतर बच्चों में यह बीमारी होने के चलते महिला ने कई बच्चों को भी ठीक किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------------
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed