फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   पहलवान कुलवीर ने जीती बड़ी माली

पहलवान कुलवीर ने जीती बड़ी माली

Mon, 25 Feb 2019 10:15 PM IST
Devender Devender Kumar Kumar
Updated Mon, 25 Feb 2019 10:15 PM IST
विज्ञापन
पहलवान कुलवीर ने जीती बड़ी माली
घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं उपमंडल के तहत कपाहड़ा गांव में दंगल का आयोजन किया गया। दंगल में मुख्यातिथि के रूप में अमरनाथ धीमान राष्ट्रीय सचिव भाजपा किसान मोर्चा पंचायतीराज एवं ग्रामीण विकास समिति ने शिरकत की। सबसे पहले दो मिनट का मौन रखकर पुलवामा में शहीद हुए सैनिकों, झंडूता के राजेंद्र कुमार गौतम और शाहतलाई के राकेश कुमार को श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन

दंगल कमेटी ने मुख्यातिथि को शॉल, टोपी व स्मृतिचिह्न भेंट कर सम्मानित किया। बड़ी माली का खिताब कुलवीर ने जीता। फाइनल मुकाबला कुलवीर व राजा डेरा बाबा नानक के बीच हुआ। विजेता पहलवान को गुर्ज व 4500 रुपये व उपविजेता को 4100 रुपये इनाम स्वरूप दिए गए। छोटी माली का फाइनल मुकाबला नम्होल के हरिओम व सुंदरनगर के तिलक के बीच हुआ। तिलक ने जीत हासिल की। विजेता को 1100 व उपविजेता को 1000 रुपये भेंट किए गए। मुख्यातिथि ने विजेता उपविजेताओं को सम्मानित किया। उन्होंने दंगल कमेटी को 5100 रुपये दिए।
विज्ञापन

इस अवसर पर दंगल कमेटी प्रधान सत्यदेव ठाकुर, पंचायत प्रधान माया देवी, उपप्रधान विनय शर्मा, कमेटी सदस्य रणजीत सिंह, लक्ष्मण सिंह, कर्म सिंह, धर्म सिंह, सुखदेव, धर्मपाल ठाकुर, राम प्रकाश धीमान, तरसेम लाल, संजीव धीमान, दीप, विजय, अजय, अक्षय, मदन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed