{"_id":"5afb0de74f1c1bd0408b58da","slug":"171526402535-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरठीं में पुलिस ने काटे 15 गाडिय़ों के चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरठीं में पुलिस ने काटे 15 गाडिय़ों के चालान
Updated Tue, 15 May 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरठीं में वाहनों की चेकिंग, चालान काटे
नशे के सौदागरों को पकड़ने के लिए छेड़ी मुहिम
अमर उजाला ब्यूरो
बरठीं (बिलासपुर)।
बरठीं क्षेत्र में बढ़ती यातायात अव्यवस्था और अपराधों पर लगाम लगाने के लिए डीएसपी घुमारवीं के नेतृत्व में संयुक्त अभियान चलाया गया। अभियान में तलाई थाना प्रभारी सहित अन्य पुलिस दल मौजूद रहा। इस दौरान बरठीं मुख्य चौक में पुलिस टीम ने 15 गाड़ियों के चालान काटे। इस कार्रवाई से निजी वाहनों में सवारियां ढोने वालों हड़कंप मच गया। उन्होंने आने-जाने के लिए अपने रास्ते ही बदल लिए। डीएसपी घुमारवीं राजेंद्र कुमार जसवाल ने बताया कि यह रुटीन का काम है, जिसके तहत गाड़ियों की चेकिंग की जाती है कि उनमें कहीं नशे की खेप तो नहीं ले जाई जा रही है। इसके अलावा सीट बेल्ट का प्रयोग करने के लिए वाहन चालकों को जागरूक किया गया। उन्होंने बताया कि दोपहिया वाहन चालक हेलमेट का प्रयोग करें। हाल ही के ग्राफ में छोटे बच्चों की वाहन के कारण दुर्घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है। यदि किसी बच्चे के पास कोई वाहन पाया गया तो वाहन को कब्जे में लेकर उनके माता-पिता के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने चालकों से आह्वान किया कि गाड़ी चलाते समय कभी भी मोबाइल का प्रयोग न करें। इस प्रकार का अभियान उनके अंतर्गत आने वाले सभी थाना क्षेत्रों में चलाया जा रहा है। कानून के नियमों की अवहेलना करने वालों को किसी भी सूरत में नहीं बख्शा जाएगा। टीम में थाना प्रभारी तलाई श्याम प्रसाद शर्मा, एसआई जगदीश चंद, बलदेव राज, अंकित, संजीव, कुनाल सहित अन्य पुलिस कर्मी भी मौजूद रहे।