{"_id":"5ac51e0e4f1c1bd5618b5813","slug":"171522867726-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झोलाछाप के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झोलाछाप के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
Updated Thu, 05 Apr 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झोलाछाप के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
बिलासपुर/केमरी (रामपुर)
। मुख्य चिकित्साधिकारी के आदेश पर केमरी में बिना किसी मान्यता के अस्पताल चलाने के आरोप में एक झोलाछाप के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
गौरतलब है कि केमरी के कुछ लोगों ने सीएमओ से शिकायत की थी कि केमरी में बिलासपुर-मिलक रोड पर इंडियन ढाबे के पास एक झोलाछाप अवैध रुप से हड्डी का अस्पताल चला रहा है। सूचना पर दो अप्रैल को उप मुख्य चिकित्साधिकारी डा. अजय कुमार के नेतृत्व में डा. दीपक कुमार, डा. अरमान ने छापामार कार्रवाई की थी। कार्रवाई के दौरान झोलाछाप स्वयं को कंम्पाउंडर बताते हुए खिसक लिया था। टीम ने अस्पताल की मशीनों आदि को भी चेक किया और बैड पर तीन मरीज भी मिले थे। बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्साधीक्षक डा दीपक कुमार केमरी थाने पहुंचे और झोलाछाप रफीक सिद्दीकी के खिलाफ अवैध रुप से अस्पताल का संचालक करने की रिपेार्ट लिखाई। केमरी थाना प्रभारी सुशील कुमार वर्मा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, जिसकी विवेचना की जाएगी।