फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   245 भाखड़ा विस्थापितों का जल्द हो पुनर्वास : जयराम

245 भाखड़ा विस्थापितों का जल्द हो पुनर्वास : जयराम

Wed, 03 Jan 2018 11:14 PM IST
Updated Wed, 03 Jan 2018 11:14 PM IST
विज्ञापन
245 भाखड़ा विस्थापितों का जल्द हो पुनर्वास : जयराम
- फोटो : amarujala
बिलासपुर। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बिलासपुर में बुधवार सुबह अधिकारियों की आपात बैठक बुलाई। बैठक में सभी विभागों के एचओडी मौजूद रहे। उन्होंने बैठक में कहा कि भाखड़ा विस्थापितों की समस्याओं का जल्द निदान करें। उन्होंने कहा कि अभी भी 245 लोग भूमिहीन हैं जिनका पुनर्वास करना अनिवार्य है। वहीं, स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली से भी सीएम नाराज नजर आए और चिंता प्रकट की। इस मौके पर सीएम ने पानी, कानून व्यवस्था के अलावा अन्य विभागों से अपडेट लिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें काम चाहिए और जो काम करेगा उसे सहयोग भी देंगे।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन के मुआवजे और लोगों की समस्याओं के बारे में भी जानकारी ली। अधिकारियों ने बताया कि 97 प्रतिशत प्रभावितों को मुआवजा दे दिया गया है। मुख्यमंत्री ने जिला में नावार्ड के तहत परियोजनाओं के बारे में भी जानकारी ली। अधिकारियों ने बताया कि अभी 14 परियोजनाएं कार्यान्वित की जा रही हैं और 2 परियोजनाओं का कार्य जारी है। उन्होंने सिंचाई स्कीमों के बारे में जानकारी ली। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजनाओं के तहत लंबित पड़ी सड़कों के निर्माण के बारे में भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने भानुपल्ली-बरमाणा बेरी रेल लाइन के बारे में भी जानकारी ली। अधिकारियों ने बताया कि 53 किमी रेललाइन का प्रथम चरण में 10 किमी का सर्वे अंतिम चरण में है। जयराम ठाकुर ने स्वास्थ्य, सड़कों, पेयजल स्कीमों के बारे भी विस्तृत जानकारी ली। सिविल अस्पताल में डॉक्टरों की कमी के बारे भी चिंतित दिखे। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग से लोगों को जलजनित रोगों के बारे में जागरूक करने को कहा। वहीं कानून व्यवस्था के बारे भी जानकारी ली और जरूरी दिशा-निर्देश दिए। खासकर नशे के खिलाफ सख्त कदम उठाने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी प्राथमिकता स्वच्छ प्रशासन, कानून व्यवस्था सुदृढ़ करना है। हमें नशे पर अंकुश लगाना होगा। इसके लिए कठोर पग उठाने की आवश्यकता है। युवा पीढ़ी को इससे बचाना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें काम करने वाले अधिकारियों की जरूरत है। केंद्र सरकार के विकासात्मक प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार करके दें और केंद्र सरकार से परियोजनाओं को जल्द स्वीकृत करवाया जाएगा। केंद्र सरकार हरसंभव सहयोग को तैयार है। इस मौके पर जिला के विधायक भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed