{"_id":"5a2a8bdf4f1c1b4c528b83d8","slug":"171512737759-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डंगार में मनाया वार्षिक उत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डंगार में मनाया वार्षिक उत्सव
Updated Fri, 08 Dec 2017 10:21 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
घुमारवीं(बिलासपुर)।
राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डंगार में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में अमर सिंह उप निदेशक उच्च शिक्षा बिलासपुर उपस्थित रहे। स्कूल प्रधानाचार्य राजेश कुमार शर्मा ने मुख्य अतिथि का स्वागत कर विद्यालय की वर्ष भर रही गतिविधियों पर प्रकाश डाला गया।
इस मौके पर मुख्यातिथि ने बच्चों को परीक्षा परिणाम, सांस्कृतिक गतिविधियां, हाउस प्रतियोगिता, अध्यापक दिवस, स्काउट एंड गाइड, एनएसएस आदि की गतिविधियों के लिए पुरस्कार वितरित किए गए। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मनोज कुमार, एसएमसी अध्यक्ष होशियार सिंह, स्कूल के छात्र व अभिभावक, विद्यालय के प्रवक्ता वर्ग एवं उच्च स्तर के अध्यापकों कार्यालय कर्मचारियों ने भी भाग लिया।
विज्ञापन