फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   170 students took to the Barthin school ground to showcase their prowess.

Bilaspur News: बरठीं स्कूल मैदान में दमखम दिखाने उतरे 170 विद्यार्थीं

Fri, 09 Oct 2026 12:42 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
170 students took to the Barthin school ground to showcase their prowess.
बरठीं स्कूल में जिला स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता के शुभारंभ पर मुख्यातिथि को सम्मानित करते स्
जिला स्तरीय अंडर-19 सांस्कृतिक प्रतियोगिता में 23 स्कूलों के छात्र-छात्राएं ले रहीं भाग
विज्ञापन

बेहतर प्रदर्शन करने वाले राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए होंगे चयनित
संवाद न्यूज एजेंसी
गेहड़वीं (बिलासपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बरठीं में बुधवार को तीन दिवसीय जिला स्तरीय अंडर-19 सांस्कृतिक प्रतियोगिता शुरू हुई। प्रतियोगिता में जिले की 23 पाठशालाओं के करीब 170 विद्यार्थी बालक और बालिका वर्ग में हिस्सा ले रहे हैं। प्रतियोगिता को लेकर विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला। प्रतियोगिता का शुभारंभ झंडूता के कांग्रेस नेता विवेक कुमार ने बतौर मुख्यातिथि किया। विद्यालय पहुंचने पर आयोजकों ने उनका स्वागत किया। उन्होंने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पढ़ाई के साथ सांस्कृतिक गतिविधियां भी विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। ऐसी प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा निखारने और उसे मंच पर प्रदर्शित करने का अवसर मिलता है। उन्होंने विद्यार्थियों से पूरी मेहनत और उत्साह के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने का आह्वान किया। इस अवसर पर विद्यालय में टेबल टेनिस कोर्ट का भी उद्घाटन किया गया। इससे विद्यार्थियों को खेल गतिविधियों के लिए बेहतर सुविधा मिलेगी। तीन दिवसीय प्रतियोगिता में विद्यार्थी विभिन्न सांस्कृतिक विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। निर्णायक मंडल प्रस्तुतियों का मूल्यांकन करेगा और बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का चयन आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा।
विद्यालय प्रबंधन ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए आवश्यक तैयारियां पूरी की हैं। विभिन्न पाठशालाओं से विद्यार्थियों के साथ पहुंचे अध्यापक भी आयोजन को लेकर उत्साहित हैं। जिला स्तरीय प्रतियोगिता विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा दिखाने के साथ राज्य स्तर पर आगे बढ़ने का अवसर भी देगी। इस मौके पर कार्यक्रम समन्वयक राजकुमार, सुरजीत परमार मौजूद रहे।
विज्ञापन

भाषण प्रतियोगिता में बंदला स्कूल के अग्रिम प्रथम
भाषण प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बंदला के अग्रिम ठाकुर ने पहला स्थान हासिल किया। स्वारघाट स्कूल के स्वास्तिक दूसरे और पंजगाईं स्कूल के भव्य गौतम तीसरे स्थान पर रहे। इंस्ट्रूमेंटल म्यूजिक प्रतियोगिता में कंदरौर और एबीपीएस बागा की टीम ने दूसरा स्थान हासिल किया। सुभाषितानि प्रतियोगिता में सीबीएसई बिलासपुर प्रथम, बैहल स्कूल दूसरे और भपराल स्कूल तीसरे स्थान पर रहा। संस्कृत गीतिका प्रतियोगिता में बरमाणा स्कूल ने पहला, भराड़ी स्कूल ने दूसरा और सीबीएसई घुमारवीं ने तीसरा स्थान हासिल किया।

बरठीं स्कूल में जिला स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता के शुभारंभ पर मुख्यातिथि को सम्मानित करते स्

बरठीं स्कूल में जिला स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता के शुभारंभ पर मुख्यातिथि को सम्मानित करते स्

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed