{"_id":"66533b794beb035a330517a8","slug":"170-donated-blood-in-the-camp-organized-on-daughters-birthday-bilaspur-news-c-92-1-bls1002-117928-2024-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: बेटी के जन्मदिन पर लगाए शिविर में 170 ने किया रक्तदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: बेटी के जन्मदिन पर लगाए शिविर में 170 ने किया रक्तदान
विज्ञापन
- नेहा मानव सेवा समिति ने घुमारवीं में आयोजित किया शिविर
संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। नेहा मानव सेवा समिति घुमारवीं की ओर से 21वें रक्तदान शिविर का आयोजन देव धाम स्थित निर्माणाधीन श्री महाकाली मंदिर में किया गया। यह शिविर समिति के सचिव पवन बरूर ने अपनी स्वर्गीय बेटी नेहा बरूर के 29वें जन्मदिन पर लगाया। शिविर में 170 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया।
यह शिविर सुबह 9:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक आयोजित किया गया। समिति के सचिव पवन बरूर ने बताया कि समारोह में परम लोक आश्रम दड़ौली के पूज्य स्वामी कृपाला नंद पुरी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की, जबकि सोनिका धर्माणी, रामचंद्र बरुर, अमन गुप्ता और पंकज धीमान विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। उन्होंने बताया कि समिति ने 108 रक्तदान शिविरों के आयोजन का बीड़ा उठाया है। रक्तदान से न केवल दूसरों की जिंदगी बचाई जा सकती है, बल्कि रक्तदान करने वाले के दिल की बीमारियों और स्ट्रोक के खतरे को भी कम किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि कई बार मरीजों के शरीर में खून की मात्रा इतनी कम हो जाती है कि किसी और व्यक्ति से खून की आवश्यकता पड़ जाती है। ऐसी आपातकालीन स्थिति में खून की आपूर्ति के लिए लोगों को रक्तदान करने के लिए आगे आना चाहिए। शिविर में रक्तदान करने वाले महादानियों को अल्पाहार के साथ-साथ स्मृति चिन्ह और प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए।