{"_id":"5cb764a3bdec22145d38517c","slug":"161555522723-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहुल गांधी की रैलियों पर रोक लगाने की उठाई मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहुल गांधी की रैलियों पर रोक लगाने की उठाई मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बिलासपुर। भाजपा ने बुधवार को जिला चुनाव अधिकारी एवं उपायुक्त बिलासपुर के माध्यम से राहुल गांधी की रैलियों पर रोक लगाने की मांग को लेकर ज्ञापन भेजा। इस मौके पर सदर विधायक सुभाष ठाकुर सहित अन्य भाजपा के पदाधिकारी मौजूद रहे।
ज्ञापन में कहा गया है कि सुप्रीम कोर्ट ने राफेल मामले में कोर्ट के आदेश को लोगों में गलत रूप से पेश करने के मामले में 22 अप्रैल तक स्पष्टीकरण देने को कहा गया है लेकिन इसके बाद भी राहुल गांधी लगातार सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की अवहेलना कर रहे हैं। वहीं अपनी हर जनसभा में चौकीदार चोर है के नारे लगवा रहे हैं। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अपशब्दों का भी प्रयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन
सुभाष ठाकुर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जिला बिलासपुर मुख्य निर्वाचन आयोग दिल्ली से आग्रह करती है कि इस मामले पर राहुल गांधी के खिलाफ उचित कार्रवाई करते हुए उनकी चुनावी जनसभाओं पर तुरंत प्रभाव से रोक लगाई जाए ताकि लोकसभा के चुनाव निष्पक्ष ढंग से संपन्न हो सकें।
विज्ञापन
इस मौके पर प्यारे लाल चौधरी, हंस राज ठाकुर, राकेश ठाकुर, स्वतंत्र सांख्यान, चमन गुप्ता, सोनल शर्मा, विनोद ठाकुर, सुनील राणा, अधिवक्ता चमन ठाकुर, अधिवक्ता अमर सिंह ठाकुर सहित भाजपा के अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।