फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   मांगों को लेकर बागा में दूसरे दिन भी आमरण अनशन जारी

मांगों को लेकर बागा में दूसरे दिन भी आमरण अनशन जारी

Wed, 03 Jan 2018 11:18 PM IST
Updated Wed, 03 Jan 2018 11:18 PM IST
विज्ञापन
मांगों को लेकर बागा में दूसरे दिन भी आमरण अनशन जारी
- फोटो : amarujala
बरमाणा (बिलासपुर)। अल्ट्राटेक कंपनी बागा में बेरोजगार युवा मंच का आमरण अनशन दूसरे दिन भी जारी रहा। अनशन पर बैठे युवाओं का कहना है कि जब तक कंपनी प्रबंधन और प्रशासन उनकी मांगों को लिखित में मान्यता नहीं देंगे, तब तक अनशन पर डटे रहेंगे।
विज्ञापन

अनिल कुमार, रूपलाल, श्यामलाल, रोहित कुमार, मेहर चंद, मुंशी राम और राकेश कुमार को अनशन के दूसरे दिन हिमाचल किसान सभा की राज्य इकाई का समर्थन मिला है। हिमाचल किसान सभा के राज्य अध्यक्ष डॉ. केएस तंवर ने कहा कि स्थानीय लोगों को उद्योग में रोजगार मिलना चाहिए। स्थानीय लोगों की मूलभूत सुविधाओं को छीनकर उद्योग स्थापित किया गया है। उद्योग लगाते समय लोगों को विश्वास दिलाया गया था कि मांगल क्षेत्र के विस्थापित और प्रभावित लोगों के घर के एक सदस्य को स्थायी नौकरी उनकी योग्यता के आधार पर दी जाएगी।
विज्ञापन

विस्थापितों से किए वायदों को अभी तक अमलीजामा नहीं पहनाया गया है। अल्ट्राटेक वर्कर यूनियन के प्रधान सुरेश ठाकुर ने कहा कि अगर बेरोजगार मंच की मांगों को नहीं माना गया तो कंपनी के लिए मांगल क्षेत्र से मिलने वाली सुविधाएं बंद कर दी जाएंगी। इसकी जिम्मेवारी कंपनी प्रबंधन और प्रशासन की होगी। बीडीसी सदस्य सुरेश कुमार ने कहा कि मांगें नहीं मानी गईं तो हर तरफ से कंपनी की मूलभूत सुविधाएं बंद कर दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed