फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   गुरु नानक देव का प्रकाश पर्व धूमधाम से मनाया

गुरु नानक देव का प्रकाश पर्व धूमधाम से मनाया

Sun, 05 Nov 2017 12:17 AM IST
Updated Sun, 05 Nov 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
गुरु नानक देव का प्रकाश पर्व धूमधाम से मनाया
बिलसपुर। बिलासपुर में शनिवार को गुरु नानक देव का प्रकाश पर्व धूमधाम से मनाया गया। नगर के डियारा सेक्टर में पूर्व पार्षद एवं समाजसेवी रछपाल सिंह के घर से प्रभातफेरी निकाली गई। इसमें नगर निवासियों ने बढ़चढ़कर भाग लिया।
विज्ञापन


प्रभातफेरी डियारा सेक्टर से शुरू होकर नगर की परिक्रमा करते हुए रौड़ा सेक्टर स्थित गुरुद्वारा कलगीधर पहुंची। जहां पर गुरुद्वारा के मुख्य ग्रंथि नारायण सिंह ने स्वागत किया। गुरुद्वारा कलगीधर में माथा टेकने के पश्चात प्रभातफेरी शब्द कीर्तन करते हुए वापस 11 सेक्टर पहुंची। जहां पर पूर्व पार्षद रछपाल सिंह ने जलपान का प्रबंध किया था। रछपाल सिंह ने गुरु नानक देव जी की जीवनी पर प्रकाश डाला। संगतों से गुरु नानकदेव के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।
विज्ञापन


इस अवसर पर गुरुद्वारा कलगीधर के मुख्य ग्रंथि नारायण सिंह, कमला देवी, लोकनाथ, राम प्रकाश, पवन, कुलदीप सिंह, सरदार प्रेम सिंह, सरदार हरजिंद्र सिंह, सरदार हरजीत सिंह, सरदार कुलविंद्र सिंह, सरदार जगजीत सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed