फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   16 people injured in a HRTC bust and truck accident in Bilaspur

एचआरटीसी की बस और टिपर की टक्कर, 16 घायल

Wed, 03 Aug 2022 11:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Aug 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
16 people injured in a HRTC bust and truck accident in Bilaspur
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भराड़ी/घुमारवीं (बिलासपुर)। शिमला-धर्मशाला राष्ट्रीय राजमार्ग पर घुमारवीं थाना के तहत नसवाल में एचआरटीसी बस और टिपर में टक्कर हो गई। इसमें दो चालकों समेत 16 यात्री घायल हुए हैं। इनमें से दो घायलों को हमीरपुर और एक शिमला रेफर किया गया है।
वहीं बस सवार 12 यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं। प्रशासन ने घायलों को फौरी राहत राशि दी है। हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस धर्मपुर से चंडीगढ़ जा रही थी। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बुधवार दोपहर करीब 3:00 बजे धर्मपुर से चंडीगढ़ जा रही एचआरटीसी बस और टिपर में टक्कर हो गई। बस का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। राजमार्ग से गुजर रहे वाहन सवारों सहित स्थानीय लोगों ने बचाव कार्य शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को सूचना दी गई। एंबुलेंस की सहायता से घायलों को घुमारवीं अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे के बाद करीब दो घंटे तक राजमार्ग पर जाम लगा रहा। स्कूल बसें भी जाम में फंसी रहीं। इससे बच्चों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
पुलिस ने क्रेन की सहायता से क्षतिग्रस्त बस और टिपर को साइड करवाया। इसके बाद आवाजाही सुचारु हो सकी। इसी दौरान एसडीएम घुमारवीं राजीव ठाकुर भी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने बताया कि प्रशासन की तरफ से मामूली रूप से घायलों को 2,000 रुपये और गंभीर रूप से घायलों को 5,000 रुपये की अंतरिम राहत राशि प्रदान की गई है।

ये हुए घायल
हादसे में अजय ठाकुर निवासी गांव सजाऊ पीपलू जिला मंडी, शिल्पा निवासी गांव हटवाड़ जिला बिलासपुर, रोमा देवी निवासी गांव सजाऊ पीपलू जिला मंडी, विपन कुमार निवासी गांव सजाऊ पीपलू जिला मंडी, आशुतोष निवासी गांव कटनोल जिला हमीरपुर, अंजू निवासी गांव हम्बोट जिला बिलासपुर, प्यार चंद निवासी गांव हंबोट जिला बिलासपुर, मीना कुमारी निवासी गांव तलाओ जिला मंडी, उर्मिला देवी निवासी गांव पाली जिला हमीरपुर, मीरा ठाकुर निवरासी गांव धर्मपुर जिला मंडी, राकेश कुमार निवासी गांव रोपड़ी तहसील सरकाघाट जिला मंडी, पवन कुमार निवासी गांव कनोह जिला हमीरपुर, दिलीप सिंह निवासी गांव भदेहर जिला हमीरपुर, रणजीत सिंह निवासी गांव गलुआ जिला ऊना, गोपाल जोशी और सर्वेश जोशी निवासह गांव बरेली जिला पीलीभीत उत्तर प्रदेश, नीलम निवासी गांव परनोह तहसील सरकाघाट जिला मंडी घायल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed