फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   मतगणना का कार्य निष्पक्षता और पारदर्शिता से करें अधिकारी: उपायुक्त

मतगणना का कार्य निष्पक्षता और पारदर्शिता से करें अधिकारी: उपायुक्त

Wed, 22 May 2019 11:27 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 22 May 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
मतगणना का कार्य निष्पक्षता और पारदर्शिता से करें अधिकारी: उपायुक्त

विज्ञापन

बिलासपुर। भारत निर्वाचन आयोग की ओर से दिए गए दिशा-निर्देशों की अनुपालना करते हुए मतगणना ड्यूटी में तैनात सभी अधिकारी व कर्मचारी मतगणना के कार्य को निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पूर्ण करना सुनिश्चित बनाएं। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त विवेक भाटिया ने मतगणना के लिए तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित बैठक में दिए।
सभी मतगणना सुपरवाइजर, सहायक और माइक्रो प्रेक्षक अपने-अपने कार्य को पूरी तरह से आश्वस्त होकर करें तथा मतगणना में कोई भी लापरवाही ना बरतें। मतगणना ड्यूटी पर तैनात सरकारी कर्मचारियों, अधिकारियों, उम्मीदवारों, मतगणना एजेंटों व निर्वाचन आयोग द्वारा अधिकृत संवाददाताओं के अतिरिक्त किसी भी व्यक्ति को मतगणना परिसर में जाने की अनुमति नहीं होगी। मतगणना सुबह 8 बजे निर्धारित समय पर शुरू होगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिला बिलासपुर की चारों विधानसभा के लिए मतगणना के लिए तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों व आवश्यक सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए अधिकृत किए गए व्यक्तियों को पहचान पत्र जारी कर दिए गए हैं। मतगणना ड्यूटी पर तैनात स्टाफ को भी मोबाइल सहित कोई भी अन्य सामान साथ ले जाने की अनुमति नहीं होगी। मतगणना केंद्र के लिए निर्धारित किए गए स्थल के आसपास क्षेत्र में किसी भी प्रकार के वाहन के आवागमन की अनुमति नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed