{"_id":"5cab8559bdec22142544788a","slug":"151554744665-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घुमारवीं ग्रीष्मोत्सव मेले में कुश्ती प्रतियोगिता शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घुमारवीं ग्रीष्मोत्सव मेले में कुश्ती प्रतियोगिता शुरू
Tue, 09 Apr 2019 01:00 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, घुमारवीं(बिलासपुर)

Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 09 Apr 2019 01:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रीष्मोत्सव मेला घुमारवीं में कुश्ती प्रतियोगिता शुरू हो गई जिसका शुभारंभ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार ने किया। ग्रीष्मोत्सव में दो दिवसीय छिंज का आयोजन किया जा रहा है।
अधीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि सामान्य कुश्ती के चार सेमीफाइनल पहलवानों को 5-5 हजार रुपये दिए जाएंगे। क्वार्टर फाइनल के पहलवानों को प्रत्येक 25-25 सौ रुपये इनाम मेला कमेटी द्वारा दिए जाएंगे। मेले के दौरान हिमाचल कुमार की कुश्तियां भी करवाई जाएंगी जिनमें 17 साल से 21 साल तक की आयु के युवा पहलवान भाग लेंगे।
हिमाचल कुमार के विजेता को 21 हजार रुपये दिए जाएंगे तथा उप-विजेता को 15 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा। हिमाचल कुमार कुश्ती प्रतियोगिता के चार सेमीफाइनल पहलवानों को 3-3 हजार रुपये प्रत्येक को दिए जाएंगे। हिमाचल कुमार क्वार्टर फाइनल के पहलवानों के लिए प्रत्येक को 15-15 सौ रुपये इनाम के रूप में मेला कमेटी द्वारा दिए जाएंगे।
विज्ञापन
बिलासपुर कुमार कुश्ती के विजेता को 51 सौ रुपये व गुर्ज तथा उप-विजेता को 41 सौ रुपये का इनाम दिया जाएगा। बिलासपुर कुमार के चार सेमीफाइनल करवाएं जाएंगे तथा प्रत्येक पहलवान को 11-11 सौ रुपये इनाम के रूप में दिए जाएंगे। इस अवसर पर एसडीएम शशि पाल शर्मा के अतिरिक्त अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थिति रहे।
-