फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   बास्केटबाल में महिला टीम ने जीता स्वर्ण पदक

बास्केटबाल में महिला टीम ने जीता स्वर्ण पदक

Sun, 20 Jan 2019 10:34 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jan 2019 10:34 PM IST
विज्ञापन
बास्केटबाल में महिला टीम ने जीता स्वर्ण पदक

विज्ञापन
बास्केटबाल में महिला टीम ने जीता स्वर्ण पदक
24वीं राष्ट्रीय खेलकूद खेलों में वन विभाग ने जीते कई पदक
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर। वन विभाग की 24वीं राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन रायपुर छत्तीसगढ़ में किया गया। नौ से 14 जनवरी तक चली इस प्रतियोगिता में हिमाचल की वन विभाग की 90 सदस्यों की टीम ने एचके सर्वता की अगुवाई में हिस्सा लिया। टीम ने प्रदेश को कई मैडल भी दिलवाए। जबकि बास्केटबाल में महिला टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता है।
एचके सर्वता ने बताया कि कबड्डी में महिला व पुरुष टीम को रजत पदक मिला है। बास्केटबाल में पुरुष टीम ने कांस्य पदक अपने नाम किया, जबकि महिला टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया। वॉलीबाल में महिला व पुरुष टीम ने कांस्य पदक प्रदेश के लिए दिलवाया है। टेबल टेनिस के सीनियर वर्ग में महिला टीम ने कांस्य, जबकि पुरुष टीम ने भी सिंगल व डबल में दो कांस्य पदक जीते हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा जेवलिन थ्रो में सांजो देवी ने स्वर्ण पदक जीता है। जबकि डिस्कस थ्रो में रजत पदक अपने नाम किया। 5000 मीटर की ओपन दौड़ में स्वाती ने रजत पदक झटका, जबकि मार्च पास्ट में हिमाचल की टीम चौथे स्थान पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------------
....खेमराज शर्मा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed