फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   सीसीटीवी लगे या न लगे इसकी नहीं आई रिपोर्ट

सीसीटीवी लगे या न लगे इसकी नहीं आई रिपोर्ट

Wed, 09 Jan 2019 10:42 PM IST
Devender Devender Kumar Kumar
Updated Wed, 09 Jan 2019 10:42 PM IST
विज्ञापन
सीसीटीवी लगे या न लगे इसकी नहीं आई रिपोर्ट
cctv shimla
शुभम राही
विज्ञापन

बिलासपुर। मार्च माह से शुरू होने वाली हिमाचल बोर्ड की वार्षिक परीक्षा को लेकर बिलासपुर जिला के तीन निजी परीक्षा केंद्र लापरवाह बने हुए हैं। जिला में बोर्ड द्वारा चिहिन्त किए गए तीन केंद्रों ने अभी तक भी शिक्षा विभाग को सीसीटीवी लगाने की कोई जानकारी उपलब्ध नहीं करवाई है। जबकि जिला के सरकारी परीक्षा केंद्रों की रिपोर्ट शिक्षा विभाग के पास पहुंच गई है।
शिक्षा विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बिलासपुर जिला में कुल 114 सरकारी और निजी परीक्षा केंद्र स्थापित किए हैं। इनमें हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने सीसीटीवी कैमरे लगाने अनिवार्य किया है। इस दौरान तुरंत प्रभाव से कार्य करते हुए सरकारी परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी कैमरे लग गए लेकिन निजी परीक्षा केंद्र बैरी, नयना देवी जी और सदर में चिहिन्त किए गए परीक्षा केंद्रों ने अपनी रिपोर्ट शिक्षा विभाग के पास दर्ज नहीं करवाई है।
विज्ञापन

विभाग को इन केंद्रों के बारे कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है। शिक्षा विभाग के अधिकारी बताते हैं कि अगर किसी केंद्र में किसी भी तरह की सीसीटीवी कैमरों में कोई दिक्कत आती है तो बोर्ड परीक्षा केंद्रों को बदल सकता है। विभाग का कहना है कि इस बार परीक्षा केंद्रों में किसी भी तरह की कोताही नहीं बरती जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
अध्यापकों पर भी रखी जाएगी पैनी नजर
शिक्षा विभाग के अधिकारी बताते हैं कि बोर्ड द्वारा अधिसूचना जारी की गई है कि सीसीटीवी कैमरों में नकल के साथ-साथ अध्यापकों पर भी पूरी नजर रखी जाएगी। सीसीटीवी कैमरे की निगरानी से परीक्षा केंद्रों, अध्यापकों पर भी फोकस किया जाएगा। अगर कोई भी अध्यापक कोई गड़बड़ करता नजर आता है तो उसके खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
इनसेट..
तीन केंद्रों में सीसीटीवी कैमरों की नहीं कोई रिपोर्ट
जिला में तीन निजी परीक्षा केंद्र चिहिन्त किए गए हैं। तीन केंद्रों में सीसीटीवी कैमरों की जानकारी के लिए कोई रिपोर्ट नहीं आई है।
सुरेश कुमार, शिक्षा विभाग आईटी नोडल, अधिकारी बिलासपुर
------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed