फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   गुस्साए ऑटो रिक्शा चालकों ने रोकी निगम की बसें

गुस्साए ऑटो रिक्शा चालकों ने रोकी निगम की बसें

Fri, 21 Dec 2018 11:07 PM IST
Devender Devender Kumar Kumar
Updated Fri, 21 Dec 2018 11:07 PM IST
विज्ञापन
गुस्साए ऑटो रिक्शा चालकों ने रोकी निगम की बसें
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बिलासपुर। शहर में नियमों को ताक पर रखकर बिना परमिट चल रही हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों के कारण ठप हुए व्यवसाय से गुस्साए ऑटो रिक्शा ऑपरेटरों ने शुक्रवार को सर्किट हाउस के पास निगम की बसों को ही रोक दिया। इस दौरान उन्होंने प्रदेश सरकार के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी भी की। मामला बढ़ता देख मौके पर अड्डा इंचार्ज सहित पुलिस दल भी पहुंच गया। ऑटो रिक्शा यूनियन के पदाधिकारियों ने यहां पर करीब आठ बसों को मौके पर रोका।
गौरतलब है कि यूनियन ने दो दिन पहले ही ऐलान कर दिया था कि यदि जिला प्रशासन ने दो दिन के भीतर बिना परमिट के चल रही इन बसों को बंद न किया तो यूनियन अपने स्तर पर इन बसों को रोकेगी, यदि इस दौरान किसी प्रकार की कोई अनहोनी होती है तो इसकी सारी जिम्मेवारी जिला प्रशासन व प्रदेश सरकार की होगी।
विज्ञापन

यूनियन का कहना है कि उन्होंने जिला प्रशासन को दो दिन का समय दिया था लेकिन ये बसें अभी भी बिना परमिट के अस्पताल जा रही हैं जिसके जवाब में उन्होंने करीब 8 बसों को रोका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑटो रिक्शा यूनियन के प्रधान मोहम्मद रफी ने कहा है कि बिलासपुर शहर में बिना परमिट के 8 बसों को चलाया जा रहा है। इन बसों को बिना रूट के वाया अस्पताल चलाया जा रहा है जिस कारण 200 ऑटो रिक्शा संचालकों का कारोबार पूरी तरह प्रभावित होकर रह गया है। बैंकों से ऋण लेकर ऑटो चलाने वाले इन लोगों का काम प्रभावित होने के कारण ये लोग बैंक की किश्तें भी नहीं दे पा रहे हैं।
यूनियन ने मांग की है कि बिना परमिट के जो बसें अस्पताल जा रही हैं या तो इनके परमिट दिखाए जाएं या चालान काटे जाएं। यूनियन ने लुहणू घाट और तरेड़ से आने वाली बसों को जाने दिया, क्योंकि ये बसें काफी समय से इस रूट पर चल रही हैं।
यूनियन ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उनकी मांगें जल्द न मानी गईं और इन बसों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो वे चंडीगढ़-मनाली एनएच पर चक्का जाम करेंगे जिसकी सारी जिम्मेदारी एचआरटीसी, आरटीओ और जिला प्रशासन की होगी।

-----
डेढ़ घंटे तक बसें रहीं बंद
करीब डेढ़ घंटा तक यहां पर ऑटो चालकों ने बसों की आवाजाही पूरी तरह से बंद कर दी। जिससे सभी बसें यहां पर खड़ी हो गई। बसों के अंदर सवारियां भी थी जो जिला अस्पताल की और जा रही थी। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की क्यूआरटी टीम भी मौके पर पहुंच गई थी। इसके अलावा सदर थाना प्रभारी योगराज चंदेल भी मौके पर पहुंच चुके थे। जो ऑटो यूनियन के पदाधिकारियों को समझा रहे थे। माहौल काफी तनावपूर्ण हो चुका था। जिसको देखते हुए यहां पर पुलिस बल तैनात करना पड़ा।
------------
.
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed