फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   बीडीटीएस ने उपायुक्त को बताई गौसदन की समस्या

बीडीटीएस ने उपायुक्त को बताई गौसदन की समस्या

Mon, 12 Nov 2018 11:01 PM IST
Updated Mon, 12 Nov 2018 11:01 PM IST
विज्ञापन
बीडीटीएस ने उपायुक्त को बताई गौसदन की समस्या
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बिलासपुर। चेतना संस्था की महासचिव डॉ. मल्लिका नड्डा की अध्यक्षता में दी बिलासपुर जिला ट्रक ऑपरेटर सहकारी सभा बरमाणा का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त विवेक भाटिया से मिला जिसमें कल्याण गोसदन धार-टटोह के विस्तारीकरण के बारे में चर्चा की गई।
प्रतिनिधिमंडल ने गोसदन के संचालन में आ रही कठिनाईयों से उपायुक्त को अवगत करवाया। साथ ही गायों की चिकित्सा से संबंधित विषयों पर उपायुक्त से आग्रह किया कि वे एक पशु चिकित्सक को महीने में दो बार गोसदन का दौरा करने के निर्देश जारी करेें और आवश्यक दवाइयां नि:शुल्क उपलब्ध करवाएं।
विज्ञापन

गोसदन में इस समय 250 के करीब गायों की देखरेख की जा रही है जबकि इनकी संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ रही है। प्रतिनिधिमंडल ने गोसदन के विस्तार के लिए साथ लगती भूमि को कल्याण गोसदन को स्थानांतरित करने की मांग की जिस पर उपायुक्त ने एसडीएम, तहसीलदार, उप निदेशक पशुपालन व वन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे मौके पर जाकर भूमि स्थानांतरण के बारे में आगामी कार्रवाई करें ताकि इस भूमि का उपयोग इस पुनीत कार्य के लिए किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर बीडीटीएस के प्रधान, जीत राम गौतम, महासचिव रजनीश ठाकुर, चेयरमैन गंगा सिंह ठाकुर, उपप्रधान कश्मीर सिंह, सदस्य सुरेश कुमार, चेतना संस्था के प्रशासक कश्मीर सिंह व अनूप कुमार सहित बीडीटीएस के प्रबंधक स्वदेश ठाकुर भी उपस्थित थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed