{"_id":"5b93dfc7867a557f721c1594","slug":"151536417735-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार जिन पदों को समाप्त कर रही उन्हें शीघ्र करे बहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार जिन पदों को समाप्त कर रही उन्हें शीघ्र करे बहाल
Updated Sat, 08 Sep 2018 08:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सरकार जिन पदों को समाप्त कर रही उन्हें शीघ्र करे बहाल
राज्य वन निगम कर्मचारी महासंघ की बैठक बिलासपुर में आयोजित
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर। राज्य वन निगम कर्मचारी महासंघ की बैठक प्रदेशाध्यक्ष गगन सिंह की अध्यक्षता में बिलासपुर स्थित बिरोजा एवं तारपीन कारखाना में हुई। बैठक में कर्मचारियों की समस्याओं एवं सरकार की ओर से लिए गए निर्णयों पर चरचा की गई।
कहा गया कि वन विकास निगम में प्रशासन की कथित लापरवाही से निगमों में तैनात कर्मचारी जोकि विभिन्न श्रेणियों में पदोन्नत होने जा रहे थे वे लाभ से वंचित हो गए हैं, क्योंकि वन विकास निगम में प्रशासन ने लगभग 500 रिक्त पद समाप्त कर दिए हैं। इस निर्णय के प्रति महासंघ ने रोष जताया है। इस अवसर पर संघ के प्रदेशाध्यक्ष गगन सिंह पठानिया, प्रदेश महामंत्री ठाकुर दास, सहसचिव बाबू राम चौधरी, संगठन मंत्री विजय कुमार डोगरा, उपाध्यक्ष राम लाल सुमन, मस्त राम, नरेश कुमार ने भी अपने-अपने विचार रखे।
प्रदेश सरकार से मांग की कि जिन पदों को सरकार समाप्त करने जा रही है इन्हें शीघ्र बहाल किया जाए। प्रदेश वन विकास निगम के कर्मचारियों को शीघ्र पदोन्नत किया जाए। इसके अलावा बिरोजा एवं तारपीन कारखाना बिलासपुर व नाहन फैक्टरी के कर्मचारियों को बढ़ा हुआ ग्रेड-पे दिया दिया जाए। साथ ही प्रदेश में जिन वेतन भोगियों का पांच साल कार्यकाल पूर्ण हो चुका है उन्हें नियमित करने के साथ-साथ अनुबंध आधार पर भर्ती हुए उन कर्मचारियों को भी नियमित किया जाए जिनकी समयावधि नियमानुसार पूर्ण हो गई है।
विज्ञापन
बैठक में महासंघ ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि यदि वन विकास निगम प्रबंधन व प्रदेश सरकार ने उनके मांग पत्र को लागू नहीं किया तो शीघ्र ही आगामी बैठक में संघर्ष का रास्ता अपनाने के लिए बिगुल बजाया जाएगा। इस बैठक में हिमाचल प्रदेश वन विकास निगम के कर्मचारियों सहित विभिन्न कार्यमंडलों शिमला, सोलन, मंडी, हमीरपुर, कांगड़ा, धर्मशाला, फतेहपुर, कुल्लू, सिरमौर, चौपाल, नाहन फैक्टरी आदि स्थानों से कर्मचारियों ने भाग लिया।
----------------.
...खेमराज शर्मा।