{"_id":"5b5a01d84f1c1b45748b7364","slug":"151532625368-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू के 8 और नए मामले आए सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू के 8 और नए मामले आए सामने
Updated Thu, 26 Jul 2018 11:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर। बिलासपुर शहर में पूरी तरह से पांव पसार चुके डेंगू के बुखार से ग्रस्त मरीजों का जिला अस्पताल पहुंचना लगातार जारी है। वीरवार को भी डेंगू के आठ नए मामले सामने आए हैं। जिला में डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़ कर 237 हो गई है। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 88 घरों का निरीक्षण कर लोगों के टंकियों, कूलरों व जल भंडारण के बर्तनों को खाली करवाया।
नोडल अधिकारी एवं एमओएच डॉ. परविंद्र शर्मा ने जिला में फैले डेंगू रोग के बारे में बताया कि वीरवार 26 जुलाई को 8 डेंगू के नए मामले दर्ज किए गए। डेंगू से पीड़ित 54 रोगियों का इलाज चल रहा है। डेंगू से पीड़ित एक रोगी अस्पताल में दाखिल है और शेष रोगियों का इलाज घरों में ही हो रहा है। अब तक 237 डेंगू के मामले दर्ज किए गए हैं, जिनमें से 183 रोगी स्वस्थ हो चुके हैं।
स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा वार्ड-3, 4, 5, 8, 9 व 10 में जाकर 88 घरों का निरीक्षण किया गया। जिनमें से 16 लोगों के घरों की पानी की टंकियों, कूलरों और जल भंडारण के बर्तनों को खाली करवाकर उन्हें साफ करवाया गया। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा लोगों को अपने घरों और आसपास साफ-सफाई रखने के लिए भी जागरूक किया गया। खास बात यह है कि वीरवार को डियारा सेक्टर से डेंगू का एक भी मामला दर्ज नहीं हुआ है। लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि वह जब भी घरों से बाहर निकलें तो अपने शरीर को पूर्ण रूप से ढक कर और ओडोमोस इत्यादि कीटनाशक स्प्रे का इस्तेमाल करें तथा घरों के अंदर भी कीटनाशक स्प्रे करना सुनिश्चित बनाएं ताकि मच्छरों को पनपने से रोका जा सके।