फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   रिपोर्ट पर कार्रवाई नहीं हुई तो 26 को बंद कर देंगे एसीसी खनन क्षेत्र

रिपोर्ट पर कार्रवाई नहीं हुई तो 26 को बंद कर देंगे एसीसी खनन क्षेत्र

Sat, 07 Jul 2018 12:03 AM IST
Updated Sat, 07 Jul 2018 12:03 AM IST
विज्ञापन
रिपोर्ट पर कार्रवाई नहीं हुई तो 26 को बंद कर देंगे एसीसी खनन क्षेत्र
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बरमाणा (बिलासपुर)। एसीसी खनन क्षेत्र के साथ लगते गांव पर एडीएम की रिपोर्ट आए लगभग एक महीना बीत चुका है लेकिन अभी तक रिपोर्ट पर जिला प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई है। जबकि रिपोर्ट में साफ कहा गया है कि खनन क्षेत्र के साथ लगते गांव खतरे की जद में है।
वहीं उद्योग मंत्री विक्रम सिंह भी कह चुके हैं कि वह जिला प्रशासन से इस मसले को लेकर बात करेंगे लेकिन अभी तक कोई भी कार्रवाई नहीं की गई है। इसी मुद्दे को लेकर कुनणू, धौन-कोठी, बलोह और बरयाही के सैकड़ों ग्रामीण एसीसी विस्थापित एवं प्रभावित समिति के अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा की अध्यक्षता में शुक्रवार को एसडीएम बिलासपुर सदर प्रियंका वर्मा से मिले।
विज्ञापन

उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द ही ग्रामीणों की समस्याओं का ठोस समाधान नहीं किया गया तो 26 जुलाई को ग्रामीण एसीसी के खनन क्षेत्र में आंदोलन शुरू कर खनन कार्य बंद करवा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि एसीसी खनन क्षेत्र के साथ लगते उक्त गांव में लोगों की बार-बार शिकायत पर जिला प्रशासन ने एक संयुक्त जांच कमेटी एडीएम बिलासपुर की अध्यक्षता में गठित की थी जिसमें प्रशासनिक अधिकारी, एसीसी प्रबंधन और जनप्रतिनिधि शामिल थे। उस जांच की स्पॉट विजिट रिपोर्ट में टीम ने यह पाया कि उक्त गांव एसीसी माइनिंग की जद में हैं। माइनिंग के कारण ही लोगों के घर भी टूट रहे हैं। एसीसी माइनिंग के कारण उक्त सभी गांव में खतरा बना हुआ है लेकिन रिपोर्ट आने के डेढ़ महीने बाद भी प्रशासन ने लोगों की समस्याओं पर कोई कड़ा कदम नहीं उठाया है। इसकी वजह से ग्रामीणों में खासा रोष है।

ग्रामीण शुक्रवार को एसडीएम कार्यालय पहुंचे और ज्ञापन सौंपकर प्रशासन को तलब किया कि अगर रिपोर्ट के अनुसार लोगों की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो वो 26 जुलाई को एसीसी का खनन क्षेत्र बंद कर देंगे। ग्रामीणों ने बड़े आंदोलन की चेतावनी भी दी है। इस मौके पर वार्ड मेंबर सुनील गौतम, पूर्व विधायक बाबू राम गौतम, पवन कुमार, कालीदास, सोनू, रमेश कुमार, सुरेश गौतम, शाम लाल, शिव गौतम, अमित गौतम, मोहित गौतम, पुरुषोत्तम, सुंदर लाल, रमेश वर्मा, बालक राम, सुनील ठाकुर सहित अन्य ग्रामीण मौजूद थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed