{"_id":"5a119f534f1c1b69678bcb20","slug":"151511104339-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में पानी की सप्लाई में निकल रहे कीड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में पानी की सप्लाई में निकल रहे कीड़े
Updated Sun, 19 Nov 2017 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर। शहर में आईपीएच विभाग की कार्यप्रणाली पर फिर सवालिया निशान लग गया है। शनिवार शाम को शहर में पानी की सप्लाई में नलों से कीड़े निकले हैं। इससे शहरियों में हड़कंप मचा हुआ है। लोगों ने आईपीएच विभाग की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान खड़े किए हैं।
शहर के चिलिंग प्लांट के पास स्थित रहने वाले निशांत राणा, नरेश टंडन, जयंत, गौरव, साक्षी ने बताया कि शनिवार शाम रोजाना की तरह सवा छह बजे पानी आया। जब उन्होंने पानी भरने के लिए नल के नीचे बर्तन रखे तो पानी के साथ कीड़े भी निकलने शुरू हो गए। लोगों का कहना था कि उन्होंने सोचा कि शायद एक कीड़ा ऐसे ही आ गया होगा। उन्होंने दोबारा पानी भरा, लेकिन उसके बाद भी पानी में कीड़े आने का सिलसिला जारी रहा। शहरियों का कहना है कि अगर इसी तरह आईपीएच विभाग लोगों की जिंदगियों के साथ लापरवाही बरतता रहा तो वह दिन दूर नहीं जब किसी बीमारी की चपेट में आए जाएंगे। लोगों का कहना है कि अगर ऐसा पहली बार नहीं है जब पानी में कीड़े आए हों, इससे पहले भी कई बार पानी में कीड़े निकल चुके हैं। कई बार तो बदबू वाला पानी भी आता है। इसकी शिकायत कई बार विभाग को की, लेकिन समस्या हल नहीं हो सकी।
आईपीएच विभाग के एसई अरुण शर्मा का कहना है कि ऐसी शिकायत उनके पास नहीं पहुंची है, अगर ऐसा है तो इस बारे मेें अधिकारियों से बात की जाएगी। लोगों को स्वच्छ पानी मुहैया करवाना आईपीएच विभाग का दायित्व है। इस बारे में जांच की जाएगी।