फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   1.5 million ballot papers have arrived in the district, and ballot writing will be completed by May 23.

Bilaspur News: जिले में 15 लाख मतपत्र पहुंचे, 23 मई तक पूरा होगा मतपत्र लेखन कार्य

Fri, 22 May 2026 11:53 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Fri, 22 May 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
1.5 million ballot papers have arrived in the district, and ballot writing will be completed by May 23.
पंचायतीराज चुनावों की तैयारियां अंतिम चरण में, प्रशासन ने तेज की गतिविधियां
विज्ञापन

चुनाव निष्पक्ष करने को प्रशासन पूरी तरह सतर्क
50 बैलेट पेपर गायब होने के मामले में एफआईआर दर्ज कर एआरओ के निलंबन की सिफारिश
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त राहुल कुमार ने कहा कि जिले में प्रस्तावित पंचायतीराज संस्थाओं के चुनावों को लेकर प्रशासनिक तैयारियां अंतिम चरण में हैं। चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शी, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने के लिए जिला प्रशासन लगातार निगरानी रखते हुए सभी व्यवस्थाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा कर रहा है।
उपायुक्त ने बताया कि चुनाव चिह्न आवंटन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब मतपत्र लेखन का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। जिले को करीब 15 लाख मतपत्र प्राप्त हुए हैं, जिन्हें सभी संबंधित सहायक निर्वाचन अधिकारियों को समान रूप से वितरित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनावों में विभिन्न पदों के लिए अलग-अलग रंगों और श्रेणियों के मतपत्रों का उपयोग किया जाता है, जिसके चलते लेखन कार्य को पूरी सावधानी और सतर्कता के साथ पूरा किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सामान्य प्रक्रिया के तहत कुल मतपत्रों में 10 से 15 प्रतिशत अतिरिक्त मतपत्र भी रखे जाते हैं, ताकि प्रिंटिंग, लेखन या टाइपिंग संबंधी किसी तकनीकी त्रुटि की स्थिति में उनका उपयोग किया जा सके। खराब या त्रुटिपूर्ण पाए जाने वाले मतपत्रों को नियमानुसार अमान्य घोषित किया जाता है। उपायुक्त ने कहा कि 23 मई तक पूरे जिले में मतपत्र लेखन की प्रक्रिया पूर्ण कर ली जाएगी। जिले के चारों उपमंडलों में मतदान कर्मियों की रिहर्सल लगातार हो रही है। चुनाव ड्यूटी में तैनात कर्मचारियों को मतदान प्रक्रिया, मतपत्र प्रबंधन, सीलिंग, मतदान केंद्र संचालन तथा मतगणना संबंधी प्रशिक्षण दिया जा रहा है, ताकि चुनाव के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो। प्रशासन द्वारा प्रत्येक चरण की मॉनिटरिंग की जा रही है। उपायुक्त ने बताया कि पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव तीन चरणों में 26, 28 और 30 मई को होंगे। मतदान दलों को मतदान से दो दिन पूर्व ही संबंधित मतदान केंद्रों के लिए रवाना कर दिया जाएगा, ताकि दुर्गम एवं दूरदराज क्षेत्रों में भी समय पर चुनाव सामग्री पहुंचाई जा सके। उन्होंने कहा कि सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा, पेयजल, बिजली, अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने विकास खंड बिलासपुर सदर में 50 बैलेट पेपर के अनुपलब्ध होने के मामले पर भी प्रशासन का पक्ष स्पष्ट किया।
विज्ञापन

उपायुक्त ने कहा कि जैसे ही मामले की जानकारी मिली, प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित एआरओ को हटा दिया। मामले में थाना सदर में प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है और संबंधित अधिकारी के निलंबन के लिए राज्य निर्वाचन आयोग को अनुशंसा भी भेज दी गई है। प्रशासन इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच करवा रहा है। कहा कि चुनाव प्रक्रिया के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिला प्रशासन पूरी गंभीरता और सतर्कता के साथ कार्य कर रहा है, ताकि पंचायत चुनाव निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न करवाए जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed