फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   गंभरपुल के पास बस व कार के बीच टक्कर, एक घायल

गंभरपुल के पास बस व कार के बीच टक्कर, एक घायल

Tue, 26 Feb 2019 10:59 PM IST
Devender Devender Kumar Kumar
Updated Tue, 26 Feb 2019 10:59 PM IST
विज्ञापन
गंभरपुल के पास बस व कार के बीच टक्कर, एक घायल
जामली (बिलासपुर)। चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर स्वारघाट के समीप गंभर पुल के पास एचआरटीसी बस व कार के बीच टक्कर हो जाने से जाम लग गया। काफी देर तक नेशनल हाईवे पर वाहनों के पहिये थमे रहे। घटना सुबह हुई। बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जाम को खुलवाया, जिससे वाहनों की आवाजाही दोबारा से बहाल हुई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार एचआरटीसी बस नालागढ़ डिपो की थी। जो दिल्ली से मनाली जा रही थी। लेकिन जैसे ही बस गंभर पुल के पास पहुंची तो सामने से आ रही कार से टकरा गई। हादसे में कार सवार एक ही लड़की को चोटें आई हैं। बस में बैठी सभी सवारियां सुरक्षित हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग होने के चलते यहां पर दोनों और वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गई। जिससे जाम लंबा होता चला गया। जाम में स्थानीय लोगों सहित बाहरी राज्यों से आने वाले यात्री व पर्यटक भी परेशान हुए। काफी समय बाद पुलिस ने जाम को खुलवाया। जिसके बाद वाहनों की आवाजाही शुरू हो पाई। दोनों पक्षों के बीच आपसी समझौता होने के चलते मामला पुलिस तक नहीं पहुंच पाया है।
विज्ञापन


कभी भी लग जाता है यहां पर जाम
चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर कभी भी जाम लग जाता है। यहां पर अगर वाहनों की टक्कर हो जाए तो देखते ही देखते जाम की स्थिति बन जाती है। जिससे स्थानीय लोगों सहित बाहरी राज्यों से आने वाले सैलानियों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में स्थानीय लोगों की मांग है कि यहां पर पुलिस दल तैनात किया जाए ताकि जाम की स्थिति से निपटा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed