फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   सीर खड्ड में अवैध खनन का सिलसिला लगातार जारी

सीर खड्ड में अवैध खनन का सिलसिला लगातार जारी

Sun, 06 Jan 2019 10:54 PM IST
Devender Devender Kumar Kumar
Updated Sun, 06 Jan 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
सीर खड्ड में अवैध खनन का सिलसिला लगातार जारी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भराड़ी (बिलासपुर)। घुमारवीं उपमंडल के तहत आने वाली सीर खड्ड में अवैध खनन का सिलसिला लगातार बढ़ता जा रहा है। रोजाना सैकड़ों ट्रैक्टर बिना किसी डर से रेत बजरी ढोने में लगे हैं जिससे कई पेयजल स्कीमें व सिंचाई स्कीमें खतरे में पड़ गई हैं। बेला नाम जगह पर सुबह से लेकर शाम तक ट्रैक्टर बेरोक अवैध खनन को अंजाम दे रहे हैं।
खनन माफिया जिस तरह अवैध खनन को अंजाम दे रहे हैं, मानो इन्हें रोकने वाला कोई नहीं है। इस स्थान से मात्र 8 किलोमीटर दूर पुलिस थाना भी है, लेकिन इन्हें रोकने का कोई साहस नहीं उठा रहा है। सुबह 5 बजे से अवैध खनन का काम शुरू हो जाता है और दिनभर यह सिलसिला चला रहता है।
विज्ञापन

अवैध खनन के कारण यह खड्ड अपने अस्तित्व से लड़ रही है। जगह-जगह कई फुट गहरे गड्ढे पड़ गए हैं। कई अवैध सड़कें खड्ड के लिए निकाल दी गई हैं। जगह-जगह खनन माफियाओं न अपने आदमी खड़े किए हैं जो हर गतिविधि की जानकारी अपने आकाओं को देकर बचने में कामयाब हो रहे हैं। विभाग की सुस्त कार्यप्रणाली के चलते जल्द ही यह खड्ड किसी बड़ी तबाही को अंजाम दे सकती है। करीब 3 वर्ष पहले इस खड्ड ने रौद्र रूप धारण कर बड़ी तबाही को अंजाम दिया था और इस तबाही की बड़ी वजह अवैध खनन माना गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

समाचार पत्रों में खबर छपने के बाद कार्रवाई के नाम पर कुछ चालान काटे जाते हैं लेकिन धीरे-धीरे अवैध खनन का कारोबार फिर शुरू हो जाता है। पुलिस थाने से मात्र आठ किलोमीटर दूर बड़े पैमाने पर हो रहे अवैध खनन के खेल से कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। पुलिस की नाक तले हो रहे इस अवैध खनन के पीछे का राज क्या है। सरकार ने अवैध खनन को रोकने के लिए अलग-अलग करीब 17 विभागों को अधिकार दिए हैं लेकिन कोई भी विभाग इस अवैध खनन को रोकने की जहमत नहीं उठा रहा है। बेला खड्ड में हो रहे इस अवैध खनन के कारण कई पेयजल स्कीम बंद होने के कगार पर हैं जिससे आने वाले समय में पानी की बड़ी समस्या पैदा हो जाएगी। फिर भी इस ओर कोई कारगर कदम नहीं उठाए जा रहे हैं।

भराड़ी थाना प्रभारी अशोक कुमार ने कहा पुलिस लगातार अवैध खनन को रोकने के लिए छापेमारी कर रही है। बेला नामक जगह पर मंगलवार रात को छापेमारी की गई, लेकिन पुलिस के पहुंचते ही चालक ट्रैक्टर को लेकर भाग गए। आगे भी पुलिस लगातार छापेमारी करेगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed