फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   शिक्षा विभाग में सहायक लाइब्रेरियन के 759 पद रिक्त

शिक्षा विभाग में सहायक लाइब्रेरियन के 759 पद रिक्त

Tue, 04 Dec 2018 11:23 PM IST
Updated Tue, 04 Dec 2018 11:23 PM IST
विज्ञापन
शिक्षा विभाग में सहायक लाइब्रेरियन के 759 पद रिक्त
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बिलासपुर। प्रदेश बेरोजगार लाइब्रेरियन संघ ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को ज्ञापन सौंप कर लाइब्रेरियों की दशा सुधारने और लाइब्रेरियन के रिक्त पदों को भरने की मांग की है। संघ का कहना है कि शिक्षा विभाग में सहायक लाइब्रेरियन के 759 पद रिक्त हैं। ऐसे में सरकार को चाहिए कि वह खाली पड़े रिक्त पदों को भरे और पुस्तकालयों की दशा सुधारने के लिए कोई कदम उठाया जाए।
ज्ञापन में कहा है कि सरकार का गठन हुए एक वर्ष का समय हो गया है और जो कार्यक्रम तपोवन में आयोजित हुआ था, वहां पर प्रदेश बेरोजगार लाइब्रेरियन संघ के प्रदेशाध्यक्ष सुरजीत धीमान की अध्यक्षता में एक प्रतिनिधिमंडल मांगों को लेकर मिला था जिसमें सीएम ने उन्हें आश्वस्त किया था कि तीन माह के भीतर लाइब्रेरियन केे पदों को भरने के लिए प्रक्रिया की जाएगी।
विज्ञापन

संघ का कहना है कि सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत मांगी गई सूचना के द्वारा शिक्षा निदेशालय, हिमाचल प्रदेश ने अवगत करवाया है कि शिक्षा विभाग में सहायक लाइब्रेरियन के मात्र 264 पद भरे हैं तथा 759 पर रिक्त हैं। लाइब्रेरियन के मात्र 45 पद भरे हैं व 97 पद खाली हैं व लाइब्रेरी अटेंडेंट के दो पद भरे हैं और 29 पद रिक्त हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनका कहना है कि स्कूलों में लाइब्रेरियों में लाइब्रेरियन के 80 प्रतिशत से भी अधिक पद रिक्त पड़े हुए हैं। इससे यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि शिक्षा में पुस्तकालयों की क्या दशा है। प्रदेश बेरोजगार लाइब्रेरियन संघ ने मांग की है कि जहां एक ओर विभिन्न वर्गों की किताबें लाइब्रेरियों के लिए क्रय की जानी चाहिए वहीं लाइब्रेरियन के खाली पदों को शीघ्र भरा जाना चाहिए।
-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed