फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   मुख्यमंत्री ने किया 33 केवी विद्युत उपकेंद्र बरठीं का शिलान्यास

मुख्यमंत्री ने किया 33 केवी विद्युत उपकेंद्र बरठीं का शिलान्यास

Mon, 03 Dec 2018 11:20 PM IST
Updated Mon, 03 Dec 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने किया 33 केवी विद्युत उपकेंद्र बरठीं का शिलान्यास
electricity demo pic
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बिलासपुर। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बरठीं में 33 केवी विद्युत उपकेंद्र बरठीं का शिलान्यास किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इस विद्युत उपकेंद्र के बन जाने से 14 पंचायतों के 60 गांवों के लगभग 53 हजार लोग लाभान्वित होंगे। इस विद्युत उपकेंद्र के बन जाने से बरठीं और आसपास क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति सशक्त होगी और कम वोल्टेज की समस्या का भी निवारण होगा। इस दौरान उन्होंने बोर्ड के अधिकारियों को इस विद्युत उपकेंद्र का निर्माण कार्य एक वर्ष में पूरा करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज, सांसद अनुराग ठाकुर, विधायक जीतराम कटवाल, सुभाष ठाकुर और पूर्व विधायक रणधीर शर्मा सहित अन्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड के संयुक्त निदेशक (लोक संपर्क) अनुराग पराशर ने बताया कि वर्तमान में बरठीं और आसपास क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को 33 केवी विद्युत उपकेंद्र जस्वाल और 33 केवी विद्युत उपकेंद्र झंडूता से 11 केवी फीडरों के माध्यम से विद्युत आपूर्ति की जा रही है। इनके अत्यधिक लंबे होने के कारण क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति में कई बार व्यवधान आ जाता है तथा वोल्टेज भी कम हो जाती है। इस विद्युत उपकेंद्र के निर्माण पर लगभग 5 करोड़ 95 लाख रुपये की लागत आने का अनुमान है, जिसमें साढ़े चार किलोमीटर लंबी 33 केवी एचटी लाइन का निर्माण भी शामिल है। इस विद्युत उपकेंद्र से 11 केवी के 6 फीडर बरठीं स्थानीय, सुन्हाणी, करलोटी, कपहाड़ा, बल्हसीना और एक अतिरिक्त फीडर निकाला जाएगा।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed