फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   पुलिस अधिकारियों और कर्मियों के होंगे मेडिकल टेस्ट

पुलिस अधिकारियों और कर्मियों के होंगे मेडिकल टेस्ट

Fri, 08 Jun 2018 11:02 PM IST
Updated Fri, 08 Jun 2018 11:02 PM IST
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों और कर्मियों के होंगे मेडिकल टेस्ट
बिलासपुर। बिलासपुर पुलिस के एचएएस अधिकारियों और कर्मचारियों के आईपीएस अधिकारियों की तर्ज पर हर साल मेडिकल टेस्ट होंगे। इसके लिए एसपी बिलासपुर ने सुंदरनगर स्थित एक निजी अस्पताल से एमओयू साइन किया है। बिलासपुर पुलिस के 650 अधिकारियों व कर्मचारियों को यह सुविधा मात्र 1200 रुपये में मिलनी शुरू हो जाएगी। यह सभी टेस्ट दो हजार रुपये से ज्यादा की राशि में होते हैं।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि आईपीएस अधिकारियों को हर साल अपना फिटनस टेस्ट करवाना होता है। 51 टेस्ट किए जाते हैं। इसमें एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड, हृदय, किडनी, लिवर सहित अन्य टेस्ट किए जाते हैं। इसके लिए 2000 रुपये के बजट के प्रावधान की व्यवस्था आईपीएस अधिकारियों के लिए होती है। लेकिन, एचएएस व अन्य पुलिस कर्मचारियों के लिए इस तरह की कोई भी सुविधा नहीं है, न ही बजट का कोई प्रावधान है। ऐसे में पुलिस कर्मचारियों व एचएएस अधिकारियों को यह पता नहीं चल पाता कि शरीर कौन सी बीमारी की चपेट में आ रहा है। हर साल बिलासपुर में ही एक करोड़ रुपये के मेडिकल बिल पास किए जाते हैं। एसपी बिलासपुर अशोक कुमार का मानना है कि अगर यह सभी टेस्ट अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों को भी जरूरी कर दिए जाए तो इससे पैसा भी बचेगा और बीमारी का समय रहते पता भी चल पाएगा।
विज्ञापन

बिलासपुर पुलिस के कर्मचारी नेरचौक स्थित प्रकाश मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल में पुलिस कार्ड दिखाकर अपना, अपने परिवार व रिश्तेदारों का इलाज करवा सकते हैं। इसमें उन्हें 50 प्रतिशत की रियात दी जाएगी। चाहे वहां पर दाखिल होने का खर्चा हो, ओपीडी में चेक करवाने का खर्चा हो या फिर अन्य टेस्ट करवाने का खर्चा हो। पुलिस कर्मचारियों व कर्मचारियों को 50 प्रतिशत का डिस्काउंट दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी बिलासपुर अशोक कुमार ने बताया कि निजी अस्पताल से एमओयू साइन किया जा रहा है। इसके बाद एचएएस व अन्य पुलिस कर्मचारियों को यह सुविधा मिलना शुरू हो जाएगी। इसके अलावा एक साल बाद सभी को अपना मेडिकल टेस्ट करवाना सुनिश्चित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed