फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   सांसद अनुराग ने कार्यकर्ताओं को दिए टिप्स

सांसद अनुराग ने कार्यकर्ताओं को दिए टिप्स

Mon, 14 May 2018 10:06 PM IST
Updated Mon, 14 May 2018 10:06 PM IST
विज्ञापन
सांसद अनुराग ने कार्यकर्ताओं को दिए टिप्स
anurag thakur
शाहतलाई (बिलासपुर)।
विज्ञापन

हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद अनुराग ठाकुर ने लोकसभा चुनावों में जीत का सिलसिला बरकरार रखने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं को चुनावी टिप्स दिए। कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत कर जनता को भाजपा के पक्ष में मतदान करने के लिए प्रेरित करें।

सांसद अनुराग ठाकुर सोमवार को शाहतलाई में आयोजित एक दिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में केंद्र सरकार के पांच साल के और प्रदेश सरकार के अब तक के कार्यों को लेकर लोगों के बीच जाएं। उन्होंने कहा कि इस बार लोकसभा चुनाव केंद्र और प्रदेश सरकार के विकास और कांग्रेस की नाकामी जैसे मुद्दों पर लड़ा जाएगा। कार्यकर्ताओं को चुनावी टिप्स देते हुए उन्होंने कहा कि मतदाताओं से हर कार्यकर्ता के अच्छे संबंध होने चाहिए। पुराने और नए कार्यकर्ता क्षेत्र में जनसंपर्क बनाए रखें तथा लोगों को केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों के बारे में जानकारी दें। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को अहंकारी नहीं होना चाहिए। उन्होंने रोष प्रकट करते हुए कहा कि उन्होंने अपने संसदीय क्षेत्र में विकास कार्य में कोई कसर नहीं छोड़ी लेकिन नयनादेवी, ऊना, सुजानपुर विधानसभा चुनाव हम हार गए। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव में विधानसभा चुनाव में रही कमी को नहीं दोहराने दें। उधर, संजीव कटवाल ने कहा कि भाजपा हमीरपुर संसदीय सीट पर जीत दर्ज करके एक इतिहास रचेगी। हर पोलिंग बूथ पर भाजपा की जीत होनी चाहिए। लोकसभा चुनाव भाजपा केंद्र सरकार के विकास कार्यों को मुद्दा बनाकर लड़ेगी। इस अवसर पर विधायक जीतराम कटवाल, जिला भाजपा अध्यक्ष राकेश गौतम, भाजपा के मुख्य प्रवक्ता रणधीर शर्मा, झंडूता भाजपा मंडलाध्यक्ष सुभाष मिन्हास, दिनेश चंदेल, हरदयाल चंदेल, कांशी राम, जगदीश चंद, अशोक कुमार, बृज लाल, राजेंद्र कुमार शर्मा सहित कई नेता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed