{"_id":"5abfb5a74f1c1bc2618b4b1e","slug":"141522513319-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अजमेर ग्रीष्मोत्सव में धमाल मचाएंगी बॉलीवुड स्टार कृतिका तनवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अजमेर ग्रीष्मोत्सव में धमाल मचाएंगी बॉलीवुड स्टार कृतिका तनवर
Updated Sat, 31 Mar 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
भराड़ी (बिलासपुर)। दो से चार अप्रैल तक मनाए जाने वाले अजमेर ग्रीष्मोत्सव को लेकर ग्रीष्मोत्सव और लखदाता छिंज कमेटी की बैठक भराड़ी में हुई। बैठक की अध्यक्षता कमेटी के प्रधान करतार सिंह चौधरी ने की।
करतार सिंह चौधरी ने कहा कि दो अप्रैल को टौणीदेवी मंदिर भराड़ी से शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभा यात्रा में विधायक राजेंद्र गर्ग शिरकत करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता करतार चौधरी करेंगे। स्कूली बच्चों, महिला मंडलों की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे।
2 अप्रैल की पहली सांस्कृतिक संध्या में सोनम चौधरी कॉमेडी और मल्टी मीडिया स्टार काकू राम ठाकुर चंबा अपनी प्रस्तुति देंगे। सांस्कृतिक संध्या के मुख्यातिथि बलदेव सिंह ठाकुर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष करेंगे। 3 अप्रैल को दूसरी सांस्कृतिक संध्या में राकेश चोपड़ा घुमारवीं मुख्यातिथि होंगे। सांस्कृतिक संध्या में पवन हंस नगल, इंदु बाला सोलन धमाल मचाएंगे। स्टार नाइट के मुख्य कलाकार धीरज शर्मा होंगे। मेेले में चार अप्रैल को दंगल होगा। उत्तरी भारत के नामी पहलवान अपने जौहर दिखाएंगे। मुख्यातिथि कश्मीर सिंह विजेता व उपविजेता पहलवानों को सम्मानित करेंगे। सांस्कृतिक संध्या में सुरेश वर्मा हिमाचली गायक, विमल वर्मा व इंडियन आइडल बॉलीवुड स्टार कृतिका तनवर अपनी प्रस्तुति देंगी। मुख्यातिथि रोशन लाल शर्मा होंगे।
विज्ञापन
प्रधान करतार सिंह ने बताया कि तीनों स्टार नाइटों का प्रबंध संजय शर्मा करेंगे। संजय शर्मा ने बताया कि सांस्कृतिक सांध्य में हास्य कलाकार भी अपनी प्रस्तुति देंगे। बैठक में करतार सिंह, चिरंजीलाल, ख्याली राम शर्मा, जेके शर्मा, कन्हैया लाल, अशोक बंथरा, दुनीचंद शर्मा, अमीचंद सोनी मौजूद रहे।