फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   लोगों को प्राथमिकता के आधार पर पानी मुहैया करवाएं : महेंद्र ठाकुर

लोगों को प्राथमिकता के आधार पर पानी मुहैया करवाएं : महेंद्र ठाकुर

Sun, 25 Mar 2018 10:51 PM IST
Updated Sun, 25 Mar 2018 10:51 PM IST
विज्ञापन
लोगों को प्राथमिकता के आधार पर पानी मुहैया करवाएं : महेंद्र ठाकुर
बिलासपुर। सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य, बागवानी व सैनिक कल्याण मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने बचत भवन में सूखे से निपटने के लिए आयोजित बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि आईपीएच अधिकारी समय पर प्राथमिकता के आधार पर लोगों को पानी मुहैया करवाए। पानी की समस्या दिनोंदिन गंभीर होती जा रही है। इसको लेकर अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों को लोगों को जागरूक करना चाहिए। बारिश के पानी को संग्रहण करने के लिए भी ग्रामीणों को जागरूक करना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस वर्ष वर्षा कम होने के कारण सूखे की स्थिति अत्यंत विकराल रूप धारण कर सकती है। प्राकृतिक जलस्रोतों व सिंचाई एवं पेयजल योजनाओं का जलस्तर निरंतर गिरता जा रहा है। इसके हल के लिए प्रदेश के सभी जिलों में सूखे की स्थिति से निपटने के लिए संबंधित जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों से प्राथमिकता के आधार पर किए जानेे वाले समाधानों व प्रयासों को अमलीजामा पहनाने के लिए बिलासपुर से शुरुआत की जा रही है। जल की समस्या विश्वव्यापी है और आज के परिवेश में आवश्यक हो गया है कि भविष्य में पेय व सिंचाई के लिए जल के संकट से निपटने के लिए बारिश के पानी का संग्रहण किया जाए। पेयजल एवं ग्रामीण क्षेत्रों में सिंचाई के लिए प्रदेश सरकार द्वारा अनेकों योजनाएं चलाई जा रही हैं। वर्तमान में प्रदेश को लगभग तीन हजार तीन सौ करोड़ की जल योजनाओं का प्रोजेक्ट मिला है। सिंचाई एव जन स्वास्थ्य विभाग इसके लिए डीपीआर तैयार कर रहा है। इससे हमारे प्रदेश में एक ओर जहां सूखे की समस्या का निवारण हो जाएगा। वहीं आने वाले पांच सालों में हिमाचल प्रदेश पेयजल के क्षेत्र में पूूर्ण रूप से आत्मनिर्भर भी हो जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंनें कहा कि 64.66 करोड़ की लागत से बन रही कोलडैम पेयजल योजना के पूर्ण होने से बिलासपुर जिला की पानी की समस्या काफी हद तक दूर हो जाएगी। सिंचाई एवं जल स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दिशा निर्देश देते हुए कहा कि पेयजल व सिंचाई योजना को बनाते समय बड़ी योजनाओं को प्राथमिकता दें ताकि अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर विधायक रामलाल ठाकुर, सुभाष ठाकुर, राजेंद्र गर्ग, जेआर कटवाल ने अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों की पेयजल व सिंचाई योजनाओं की समस्याओं के संदर्भ में विस्तृत रूप से चर्चा की।
उपायुक्त विवेक भाटिया ने आश्वस्त किया कि आने वाले दिनों में पानी की समस्या के निदान के लिए प्रशासन द्वारा हरसंभव पग उठाए जाएगें। पानी की समस्या से निपटने के लिए टैंकरों की व्यवस्था भी करवाई जाएगी।

इस अवसर पर जिला परिषद अध्यक्ष अमरजीत बग्गा, उपाध्यक्ष अमी चंद, नगर परिषद अध्यक्षा सोमा देवी, राहुल कुमार भाप्रसे, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी विनय कुमार, अरण्यपाल अजीत ठाकुर, एसडीएम प्रियंका वर्मा, नवीन शर्मा, अनिल कुमार, शशी शर्मा, सहायक आयुक्त कविता ठाकुर, जिला के सभी खंड विकास अधिकारी, सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग के अधीक्षण अभियंता धर्मेंद्र गिल, विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता एलसी ठाकुर, अधिशासी अभियंता सिंचाई एवं स्वास्थ्य सतीश शर्मा, अरविंद वर्मा, जिला परियोजना अधिकारी मुक्ता ठाकुर, राजेंद्र कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed