फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   माल ढुलाई के लिए 15 जनवरी से पहले होगा अनुबंध

माल ढुलाई के लिए 15 जनवरी से पहले होगा अनुबंध

Fri, 05 Jan 2018 11:12 PM IST
Updated Fri, 05 Jan 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
माल ढुलाई के लिए 15 जनवरी से पहले होगा अनुबंध
बिलासपुर। सोलन और बिलासपुर जिले की सीमा पर स्थित अल्ट्राटेक सीमेंट कंपनी ने ट्रक ऑपरेटरों को भरोसा दिलाया है कि माल ढुलाई के लिए परिवहन सभाओं के साथ 15 जनवरी से पहले अनुबंध कर लिया जाएगा। यह फैसला कंपनी प्रबंधन और ट्रक ऑपरेटरों की बैठक में लिया गया। इसके अलावा बैठक में अन्य समस्याओं से भी कंपनी को अवगत करवाया। वहीं चेताया गया कि कंपनी ने सुंदरनगर, घनाटी और धनोटू में जो डंप बनाए हैं वहां के लिए कोई ऑपरेटर माल ढुलाई नहीं करेगा और कंपनी को साफ किया कि इस प्रकार के कोई डंप न खोलें।
विज्ञापन

ऑपरेटरों का कहना था कि पहले जेपी कंपनी के रहते कई महीने काम बंद रहा। इसके बाद अल्ट्राटेक ने जेपी सीमेंट कंपनी को खरीद लिया। लेकिन उसके बाद अल्ट्राटेक द्वारा उत्पादन न बढ़ाने पर ऑपरेटरों पर एक बार फिर से आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। वहीं 16 ट्रकों को फाइनांस कंपनियां उठा ले गईं। जबकि कई के केस कोर्ट में चले हुए हैं।
विज्ञापन

ट्रक ऑपरेटर समन्वय समिति ने मांग रखी कि जेपी कंपनी के साथ पूर्व में अनुबंध के मुताबिक ऑपरेटरों को रुड़की के लिए क्लिंकर की डिमांड दी जाए। बैठक में कंपनी प्रशासन की तरफ से लोजिस्टिक हेड परविंदर सिंह व वीपी शुक्ला मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रक ऑपरेटर समन्वय समिति के सदस्य दौलत सिंह ठाकुर ने बताया कि 6 माह पहले बागा स्थित इस सीमेंट कारखाने को अल्ट्राटेक सीमेंट कंपनी बिरला ग्रुप ने खरीद लिया था। ट्रक ऑपरेटर समिति खारसी के महासचिव दौलत सिंह ठाकुर ने बताया कि अल्ट्राटेक सीमेंट कंपनी ने घनाहटी व धनोटु सुंदरनगर में अपनी मर्जी से डंप खोल दिए हैं। इन डंपों में अल्ट्राटेक सीमेंट कंपनी के बघेरी कारखाने से सप्लाई हो रही है।

बैठक में समन्वय समिति के सदस्य व खारसी सभा के प्रधान महेंद्र सिंह ठाकुर, कोहिनूर सभा के प्रधान प्रेम सिंह ठाकुर, मांगल सभा के सदस्य दीपचंद शर्मा, सुरेंद्र वर्मा, सदस्य रोशन लाल फौजी, परमांनद ठाकुर, रत्न लाल ठाकुर, परशराम ठाकुर, धर्मपाल ठाकुर, हेमराज, जीतराम, मान सिंह, तरसेम सिंह, अजीत सिंह, मान सिंह, अशोक कुमार, चुनी लाल, कै. भगतराम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed