फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   बारिश ने बिलासपुर के आम को 10 लाख का पहुंचाया नुकसान

बारिश ने बिलासपुर के आम को 10 लाख का पहुंचाया नुकसान

Thu, 25 Apr 2019 11:11 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Apr 2019 11:11 PM IST
विज्ञापन
बारिश ने बिलासपुर के आम को 10 लाख का पहुंचाया नुकसान

विज्ञापन
बिलासपुर। एक दिन की बारिश और आम की फसल को 10 लाख का नुकसान। जी हां, बुधवार शाम के समय शुरू हुई बारिश ने बिलासपुर के बागवानों की परेशानी अधिक बढ़ा दी है। कुछ घंटों की बारिश ने जिले में किसानों को फायदेमंद देने वाला फल बर्बाद कर दिया। अगर ऐसी ही बारिश कुछ दिन और रही तो जिले में आम की फसल लगना मुश्किल हो जाएगी।
वहीं, किसानों द्वारा लगाए गए आम के पेड़ भी पूरी तरह से बर्बाद हो जाएंगे जिससे किसानों को लाखों रुपये का नुकसान पहुंचेगा। यह बात बागवानी उपनिदेशक बिलासपुर डॉ. विनोद शर्मा ने ‘अमर उजाला’ से विशेष बातचीत में कहीं। उन्होंने कहा कि पहली बार ऐसा हुआ है कि आम का फल पूरे यौवन पर होने के चलते एक बारिश ने पूरा बर्बाद कर दिया। बागवानी विभाग ने घुमारवीं, झंडूता और सदर में लगभग 10 लाख के आम का नुकसान भी लगाया है।
विज्ञापन

विभाग ने संबंधित क्षेत्रों के किसानों से सारी रिपोर्ट भी मांगी है। वहीं, विभाग की कुछ टीमों ने प्रभावित एरिया का दौरा किया है और आम की फसल का जायजा लिया है। अधिकतर फसल एक बारिश और तूफान ने बर्बाद कर दी है। गौरतलब है कि बिलासपुर जिला में किसानों को फायदे में रखने वाला आम ही एक मात्र फल है। यह फल किसानों की मेहनत को बर्बाद नहीं होने देता। वहीं, बिलासपुर में लगने वाले आम की खासियत यह है कि यह आम एक से दो साल के बाद लगता है। अगर इस साल आम लग जाता है तो अगले साल आम के लगने की संख्या कम हो जाएगी। वहीं, दो सालों के बाद फिर से आम की संख्या बढ़ जाती है। वहीं, विभाग ने इस बात को स्वीकार किया है और यहां के आम को बिलासपुर के किसानों के लिए फायदेमंद फल बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट...
आम को लगती है पॉउडरी मिल्डयू बीमारी
बागवानी उपनिदेशक ने बताया कि आम को लगने वाली बीमारी का नाम पॉउडरी मिल्डयू है। यह बीमारी आम की फसल को पूरी तरह से खत्म कर देती है। उन्होंने जिला के किसानों को जागरूक करते हुए कहा है कि अपनी आम की फसल में कॉर्बन डैमाजिन दवाई का छिड़काव किया जाए जिससे किसान आम की फसल का बचा सकता है।
इनसेट...
बारिश होती रही तो होगा अधिक नुकसान
एक दिन की बारिश और तूफान से आम की फसल को 10 लाख का नुकसान पहुंचा है। अगर ऐसी ही बारिश रही तो आम की फसल को अधिक से अधिक नुकसान पहुंच सकता है।
डॉ. विनोद शर्मा, उद्यान एवं बागवानी उपनिदेशक, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed