फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   ऑनलाइन माध्यम से उपभोक्ता करवा सकते हैं बिल जमा

ऑनलाइन माध्यम से उपभोक्ता करवा सकते हैं बिल जमा

Mon, 03 Dec 2018 11:17 PM IST
Updated Mon, 03 Dec 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
ऑनलाइन माध्यम से उपभोक्ता करवा सकते हैं बिल जमा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश स्टेट विद्युत बोर्ड लिमिटेड की ओर से जागरूकता बैठक का आयोजन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुठेड़ा में किया गया। इस अवसर पर बैठक को संबोधित करते हुए बोर्ड लिमिटेड के संयुक्त निदेशक (लोक संपर्क) अनुराग पराशर ने कहा कि उपभोक्ता ऑनलाइन माध्यम से भी अपना विद्युत बिल जमा करवा सकते हैं। इसके लिए उपभोक्ता को पहले हिमाचल प्रदेश स्टेट विद्युत बोर्ड लिमिटेड की वेबसाइट पर लॉग ऑन करना होगा। यहां पर रजिस्ट्रेशन या बिना रजिस्ट्रेशन विद्युत बिलों की अदायगी हो सकती है।
विद्युत संबंधी सावधानियों के बारे में कहा कि विद्युत तारों के नीचे घर का निर्माण नहीं करना चाहिए और न ही विद्युत खंभों से तार जोड़कर कपड़े सुखाने चाहिए। विद्युत खंभों के साथ पशुओं को नहीं बांधना चाहिए और न ही घटिया स्तर के विद्युत उपकरण खरीदने चाहिए। विद्युत से संबंधित कोई भी शिकायत हो तो विद्युत उपभोक्ता विद्युत उपमंडल में संपर्क कर सकते हैं या निशुल्क फोन नं. सेवा 1800-180-8060 या 1912 पर भी संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन

इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य दीनानाथ ने स्कूल में इस तरह की जागरूकता बैठक के आयोजन के लिए स्टेट विद्युत बोर्ड लिमिटेड का आभार व्यक्त किया है। इस अवसर पर विद्युत अनुभाग कुठेड़ा के कनिष्ठ अभियंता ईं. रणजीत सिंह व विद्युत अनुभाग मोरसिंघी के कनिष्ठ अभियंता ईं. विशाल सहित स्कूल के सभी अध्यापक भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed