{"_id":"5b69b9304f1c1bac7d8b6d80","slug":"131533655344-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांडवा पुल के पास ल्हासे गिरने का सिलसिला लगातार जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांडवा पुल के पास ल्हासे गिरने का सिलसिला लगातार जारी
Updated Thu, 09 Aug 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झंडूता (बिलासपुर)। क्षेत्र में रुक-रुक कर हो रही बारिश का सिलसिला जारी है। झंडूता और इसके साथ लगते कई स्थानों में बारिश से सड़क पर ल्हासे गिरने से यातायात प्रभावित हो रहा है। इससे लोगों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
बारिश से झंडूता, बरठीं, समोह, गेहड़वीं, कलोल, मरोतन, तलाई, भड़ोलीकलां, बलघाड़, नखलेहड़ा, थुरान, बल्हसीणा, सुन्हाणी कई स्थानों में हो रही बारिश से सड़कों पर चट्टानों और ल्हासे गिरने से सड़क यातायात प्रभावित हो रहा है। हालांकि लोक निर्माण विभाग सड़क मार्ग को यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के लिए सचेत है।
बारिश से उपमंडल झंडूता को जोड़ने वाली मुख्य झंडूता, भड़ोलीकलां, शाहतलाई, बड़सर सड़क मार्ग पर मांडवा पुल की पहाड़ी से ल्हासे गिरने का सिलसिला जारी है। झंडूता उपमंडल आने वाले वाहनों को बरठीं-सुन्हाणी होकर झंडूता आना पड़ रहा है। इसके लिए लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग झंडूता के कनिष्ठ अभियंता राजेंद्र सिंह के अनुसार बारिश के चलते मांडवा पुल की पहाड़ी से चट्टानों और ल्हासे गिरने का सिलसिला जारी है। विभाग ने इस सड़क मार्ग पर नजर रखी हुई है। सड़क पर ल्हासे हटाने के लिए जेसीबी मशीन से कार्य किया जा रहा है।