{"_id":"5a413e5f4f1c1bee6a8b5dd3","slug":"131514225247-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुड़िया जैसी दर्दनाक घटना अब न हो : नेहा चौधरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुड़िया जैसी दर्दनाक घटना अब न हो : नेहा चौधरी
Updated Mon, 25 Dec 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घुमारवीं (बिलासपुर)। मिस अखंड भारत नेहा चौधरी ने हिमाचल प्रदेश के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को ट्विटर पर ट्विट कर प्रदेश में बेटियों के सुखद भविष्य की गुहार लगाई है। ताकि कोटखाई के गुड़िया कांड जैसी प्रवृति प्रदेश में दोबारा न हो। उन्होंने ट्विट किया कि इसके लिए प्रदेश में सख्त कानून बनाए जाएं ताकि बेटियां निर्भीक होकर रह सकें।
नेहा ने आग्रह किया है कि शपथ समारोह के दौरान गुड़िया को श्रद्धांजलि अर्पित की जाए। उन्होंने कहा कि गुड़िया की आत्मा को तभी शांति मिलेगी जब ऐसे अपराधों पर विराम लगेगा। जब प्रदेश में बेटियों की सुरक्षा के लिए सख्त कानून बनेंगे और ऐसे जघन्य अपराध करने वालों को फांसी की सजा मिलेगी। नेहा ने कहा कि शपथ के दौरान मुख्यमंत्री संकल्प लें कि अब गुड़िया जैसी दर्दनाक घटना की पुनरावृत्ति अब हिमाचल में न होने दें। कहा कि आशा करते है कि गुड़िया को न्याय मिलेगा और देवभूमि हिमाचल विकास के पथ पर अग्रसर होगा।