फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   एसीसी ने फिर शुरू की ब्लास्टिंग, सहमे ग्रामीण

एसीसी ने फिर शुरू की ब्लास्टिंग, सहमे ग्रामीण

Wed, 13 Mar 2019 09:06 PM IST
Devender Devender Kumar Kumar
Updated Wed, 13 Mar 2019 09:06 PM IST
विज्ञापन
एसीसी ने फिर शुरू की ब्लास्टिंग, सहमे ग्रामीण
बरमाणा(बिलासपुर)। एसीसी सीमेंट कंपनी की ओर से फिर से माइनिंग क्षेत्र में ब्लास्टिंग शुरू कर दी गई है। जिस कारण आसपास के पांच गांवों के लोग सहमे हुए हैं। हालांकि पूर्व में एसडीएम, एडीएम और डीसी ने स्वयं मौके पर निरीक्षण किया लेकिन लोगों की समस्या का समाधान कोई नहीं कर पाए हैं। हालत ऐसी है कि ब्लास्टिंग के कारण लोगों के घरों में दरारें आ चुकी हैं। क्षेत्र के जन प्रतिनिधियों का कहना है कि यह सब प्रशासन और कंपनी की मिलीभगत से हो रहा है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि दिसंबर महीने में उपायुक्त बिलासपुर भी मौके पर गए थे लेकिन उसके बाद भी कंपनी ने ब्लास्टिंग के तौर तरीके नहीं बदले। जन प्रतिनिधियों में बीडीसी भुवनेश गौतम, वार्ड सदस्य सुनील गौतम, एससीसी विस्थापित एवं प्रभावित सभा अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा, सुंदर लाल, शिव गौतम, शिव राम, बाबू राम, बिमला देवी, सावित्री देवी और नंद लाल आदि का कहना है कि कंपनी ब्लास्टिंग नियमों को ताक पर रख रही है। लोगों ने आरोप लगाया है कि यह सब प्रशासन और कंपनी की मिलीभगत से हो रहा है। लोगों को कहना है कि कुनणु, बलोह, बरियाही, और धौनकोठी आदि गांव के लोगों को ब्लास्टिंग से खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

इधर, इस संबंध में उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह का कहना है कि अगर इस प्रकार की समस्या है तो जिला प्रशासन से पूछा जाएगा कि बार-बार मौका करने के बाद भी कार्रवाई क्यों नहीं की। लोगों की समस्या का हल किया जाएगा, क्योंकि मामला अब मेरे ध्यान में आ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed