{"_id":"5c5094f3bdec22738d0b5a64","slug":"121548784883-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा सरकार दे रही असामाजिक घटनाओं को बढ़ावा: रामलाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा सरकार दे रही असामाजिक घटनाओं को बढ़ावा: रामलाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर। पूर्वमंत्री और श्री नयना देवी जी से विधायक रामलाल ठाकुर ने प्रदेश की वर्तमान सरकार की निंदा करते हुए कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार असामाजिक घटनाओं को बढ़ावा दे रही है। पूर्व की कांग्रेस सरकार ने जो-जो शिलान्यास व उद्घाटन किये थे उनकी पट्टिकाएं तुड़वा दी गई हैं। यहां तक कि जब यह मुद्दा विधानसभा में भी उठाया गया तब प्रदेश सरकार के मुखिया जय राम ठाकुर ने भी माना था कि इस तरह की असामाजिक गतिविधियों पर कड़ा संज्ञान लिया जाएगा।
मामले पर प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश भी जारी किए थे, लेकिन अभी तक अधिकारियों के कानों पर जूं तक नहीं रेंग पाई है। कुछ इस तरह की पट्टिकाएं तोड़ने के मामले सामने आए हैं जिनमें आईटीआई स्वारघाट जिसकी आधारशिला पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने रखी थी वो तोड़ दी गई है। ठीक इसी तरह से कम्यूनिटी सेंटर स्वारघाट की पट्टिकाएं तोड़ी गई हैं। इसी तरह से 50 बेड कम्यूनिटी हेल्थ सेंटर की उद्घाटन पट्टिकाएं तोड़ी गई हैं, श्री नयना देवी मंदिर के लिए सर्कुलर रोड का भी यही हाल किया जा चुका है। ठीक इसी तरह से बीबीएमबी सड़क ग्राम पंचायत रघुनाथपुरा की सड़क का उद्घाटन पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने किया था उसकी भी पट्टिका तोड़ दी गई है।
उन्होंने कहा कि एक वर्ष से ज्यादा समय इस सरकार को बने हुए हो गया है। नई योजनाओं पर पैसा तो क्या देना पर पुरानी चल रही योजनाओं में भी प्रदेश सरकार रोड़े अटका रही है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को कहा कि इन शिलान्यास व उद्घाटन पट्टिकाओं को फिर से स्थापित करवाएं, नहीं तो कार्यालय के आगे धरना दिया जाएगा।
विज्ञापन
--------------------