{"_id":"5c34e0d0bdec2257043b8b23","slug":"121546969296-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मालभाड़े को लेकर अल्ट्राटेक कंपनी ऑपरेटरों के आगे झुकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मालभाड़े को लेकर अल्ट्राटेक कंपनी ऑपरेटरों के आगे झुकी
विज्ञापन
truck strike
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर। 15 दिन से एक्सल लोड बढ़ाने को लेकर अल्ट्राटेक में हड़ताल पर गए 3500 ट्रक ऑपरेटरों की हड़ताल के आगे कंपनी झुक गई है। अब अल्ट्राटेक में माल ढुलाई पर लगे ट्रक ऑपरेटरों को भी अंबुजा सीमेंट कंपनी की तर्ज पर बढ़ा हुआ मालभाड़ा मिलेगा। अल्ट्राटेक कंपनी में कार्य करने वाले ऑपरेटरों के चेहरों पर खुशी की लहर है। पिछले 15 दिनों में अभी तक कंपनी व ऑपरेटरों को करीब 23 करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है।
बिलासपुर में पत्रकारों से रूबरू होते हुए महासचिव दौलत सिंह ठाकुर व अन्य ऑपरेटरों ने बताया कि सोमवार को सोलन के अर्की में हुई बैठक में कंपनी बढ़े हुए किराये को देने को मान गई है। बैठक में सोलन उपायुक्त, एडीएम, आरटीओ, एसडीएम अर्की सहित पुलिस प्रशासन के अधिकारी थे। उन्होंने बताया कि बैठक सुबह 10 बजे से शुरू हुई जो शाम आठ बजे तक चली। इसके बाद ऑपरेटरों के दबाव के चलते अल्ट्राटेक कंपनी बढ़े हुए एक्सल लोड पर तय मालभाड़ा देने को लेकर तैयार हो गई।
ऑपरेटरों का कहना था कि इससे पहले हुई तीन बैठकें बेनतीजा रही थीं जिस कारण से ही 15 दिनों तक ट्रकों के पहिये थमे रहे। अर्की में हुई बैठक में ट्रक ऑपरेटर यूनियनों के पदाधिकारियों सहित कंपनी की ओर से कारखाना प्रमुख नवनीत चौहान, लोजेस्टिक हैड प्रविंद्र सिंह, आवासीय प्रबंधक प्रदीप आहलूवालिया सहित अन्य मौजूद रहे थे।
विज्ञापन
इस मौके पर दी बिलासपुर जेपी उद्योग विस्थापित एवं प्रभावित परिवहन सरकारी सभा खारसी के चेयरमैन महेंद्र सिंह ठाकुर, प्रधान परमानंद ठाकुर, उपप्रधान धर्मपाल ठाकुर, कोषाध्यक्ष जीतराम शर्मा, सदस्य परसराम, दुर्गाराम, लक्ष्मीचंद, कुलदीप ठाकुर जबकि कोहिनूर परिवहन सभा रानीकोटला के प्रधान प्रेम सिंह ठाकुर, उपप्रधान मान सिंह ठाकुर मौजूद थे। मांगल लैंड लूजर परिवहन सभा के बबलू ठाकुर और अजीत सिंह भी मौजूद रहे।
इनसेट...
ऐसे मिलेगा ऑपरेटरों को बढ़ा हुआ किराया।
बैठक में निर्णय लिया गया कि ऑपरेटरों को अब अल्ट्राटेक भी अंबुजा सीमेंट कंपनी की तरह बढ़ा हुआ किराया देगी। नए किराये के अनुसार ऑपरेटरों को पहले 10 टन तक का तो पूरा किराया मिलेगा, जबकि बाकी के 11 व 12 टन पर कंपनी 95 फीसदी किराया देगी। ऑपरेटरों ने पांच प्रतिशत किराया कंपनी को छोड़ दिया है।