फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   ‘टिप-टिप बरसा पानी, पानी ने आग लगाई’ से मचाया धमाल

‘टिप-टिप बरसा पानी, पानी ने आग लगाई’ से मचाया धमाल

Fri, 07 Dec 2018 11:12 PM IST
Updated Fri, 07 Dec 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
‘टिप-टिप बरसा पानी, पानी ने आग लगाई’ से मचाया धमाल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

घुमारवीं(बिलासपुर)। राजकीय उच्च पाठशाला छंदोह में वार्षिक पारितोषिक पुरस्कार वितरण समारोह हर्षोल्लास से मनाया गया। कार्यक्रम में दधोल पंचायत के पूर्व प्रधान एवं समाजसेवी मेहर सिंह ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। पाठशाला के मुख्याध्यापक राजकुमार ने मुख्यातिथि को शॉल, टोपी व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इसके बाद मुख्यातिथि ने कार्यक्रम का आगाज दीप प्रज्वलित करके किया। इसके बाद स्कूल के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करके खूब वाहवाही लूटी।
बच्चों ने चिट्टे सूट ते दाग पै गए....,रोहड़ू जाना मेरी आमीए..., टिप-टिप बरसा पानी, पानी ने आग लगाई...,सहित अन्य गानों पर जम कर धमाल मचाया। इसके उपरांत स्कूल के मुख्याध्यापक राजकुमार शर्मा ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़कर स्कूल में चल रही विभिन्न गतिविधियों से अवगत करवाया।
विज्ञापन

एसएमसी के प्रधान राजकुमार पटियाल ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि आज का समय बहुत ही गंभीर है और कठिन परिश्रम से ही सफलता प्राप्त की जा सकती है। इस मौके पर मुख्यातिथि ने शिक्षा व अन्य गतिविधियों में अव्वल रहने वाले बच्चों को भी सम्मानित किया जिसमें अर्चना कुमारी, प्रियंका शर्मा, शिवांशी रनौत, सरगम, कनिका कुमारी, माहित, सरगम, नेहा चंदेल, राहुल, अभिषेक व उपासना सहित अन्य को सम्मानित किया। इस अवसर पर इंद्र सिंह, करतार सिंह, शमशेर सिंह, बिशन सिंह, दाता राम, रमेश चंद, मदन शर्मा, राजेंद्र सिंह, परमानंद व राजकुमार सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed