{"_id":"5c0ab0fcbdec224169397974","slug":"121544204540-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घरों में नहीं अस्पताल में करवाएं गर्भवती महिला का प्रसव: रोमा शर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घरों में नहीं अस्पताल में करवाएं गर्भवती महिला का प्रसव: रोमा शर्मा
Updated Fri, 07 Dec 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर। ‘अमर उजाला अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स’ कार्यक्रम का आयोजन बिलासपुर के हिडिंबा इंस्टीच्यूट में किया गया। इस आयोजन में महिलाओं व युवतियों को स्वास्थ्य सहित स्वरोजगार शुरू करने बारे विस्तार से जानकारी दी गई जहां उद्योग विभाग से आए अधिकारियों ने स्वरोजगार शुरू करने के बारे में विस्तार से जानकारी दी। वहीं बताया गया कि महिलाओं को पुरुषों के मुकाबले स्वरोजगार शुरू करने के लिए अधिक सब्सिडी दी जा रही है।
कार्यक्रम में पहुंचे जन शिक्षा स्वास्थ्य विभाग से आई रोमा शर्मा ने युवतियों को उनके किशोरा अवस्था में उत्पन्न होने वाली बीमारियों के बारे और उनके बचाव के बारे विस्तार से बताया। उन्होंने बताया कि ‘अमर उजाला’ द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम से महिलाओं सहित युवतियों को अधिक लाभ पहुंचेगा क्योंकि कुछ युवतियां गुप्त रोग होने के चलते अस्पताल नहीं पहुंच पाती हैं लेकिन इस कार्यक्रम की बदौलत युवतियां अपनी दिक्कत स्वास्थ्य विभाग के पास बिना किसी झिझक के बता सकती हैं।
वहीं, स्वास्थ्य विभाग की ओर से आए पर्यवेक्षक पूर्ण चंद ने युवतियों को एड्स व टीबी बीमारी की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि गर्भवती महिलाओं को अपनी डिलीवरी हमेशा अस्पताल में करवानी चाहिए क्योंकि आपातकाल समय में अस्पताल प्रशासन के पास सब प्रबंध होते हैं लेकिन जब महिलाओं की डिलीवरी घर में की जाती है तो महिला और नवजात को ज्यादा खतरा बना हुआ होता है।
विज्ञापन
उन्होंने सभी युवतियों और महिलाओं से आग्रह किया है कि अपने आस पड़ोस और परिवार में भी इस बात को पहुंचाए। वहीं, डिलीवरी के समय मिलने वाली गर्भवती को हर सुविधा का लाभ उठाएं।
वहीं, कार्यक्रम में पहुंचे मुख्य अतिथि उद्योग विभाग की महाप्रबंधक प्रोमिला भारद्वाज ने युवतियों को रोजगार संबंधी जानकारी दी। उन्होंने विभाग द्वारा शुरू की गई जनकल्याण योजनाओं के बारे युवतियों को जागरूक किया। उन्होंने सरकार द्वारा शुरू की गई मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना के बारे में जागरूक करते हुए कहा कि युवतियां अगर अपनी पढ़ाई के बाद कोई भी अपना कारोबार शुरू करना चाहती है तो सरकार खुद उनको कार्य करने के लिए ऋण दे रही है ताकि अगर कोई भी अपना कारोबार शुरू करना चाहता है मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना की वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकता है। उन्होंने युवतियों को भविष्य में कौन सा कारोबार फायदेमंद रहेगा उसकी भी जानकारी दी ताकि युवतियों को कोई कारोबार शुरू करना हो तो कोई दिक्कत न हो।
उन्होंने कहा कि सरकार महिलाओं और युवतियों को पुरुषों के मुकाबले अधिक सब्सिडी दे रही है। मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना के तहत महिलाओं को 30 फीसदी सब्सिडी सरकार की ओर से दी जा रही है। जबकि बाद में ऋण पर भी पांच फीसदी ब्याज पर भी अनुदान दिया जाएगा। इस मौके पर इंस्टीच्यूट के संस्थापक दिलबर सिंह ठाकुर, आशीष ठाकुर, अंकुश ठाकुर सहित 40 से अधिक युवतियों और महिलाओं ने भाग लिया।
-----------
समाज में मिलेगा बेहतर स्थान: श्रृंखला
1. श्रृंखला का कहना है कि कार्यक्रम में उन्हें खासी जानकारी मिली है। ‘अमर उजाला’ का यह कार्यक्रम सराहनीय है। युवतियों व महिलाओं के लिए आयोजित इस कार्यक्रम से अवश्य ही उन्हें समाज में एक बेहतर स्थान मिलेगा।
2. महिलाओं को मिलेगा बेहतर प्लेटफार्म : रितिका
रितिका का कहना है कि नारी सशक्तीकरण के लिए आयोजित किए जाने वाले ऐसे कार्यक्रम सराहनीय पहल है। ऐसे कार्यक्रमों से जहां महिलाओं को एक प्लेटफार्म मिलता हैं, वहीं अपनी प्रतिभा को दिखाने में भी उन्हें बेहतर स्थान मिलता है।
3. रोजगार लगाने की मिली बेहतर जानकारी : शिवानी शर्मा
शिवानी शर्मा का कहना है कि महिलाओं के लिए आयोजित अपराजिता कार्यक्रम से उन्हें रोजगार को लेकर जानकारी मिली है। उद्योग विभाग ने जिस तरह से रोजगार लगाने की जानकारी उन्हें मुहैया करवाई है वह सराहनीय है। इससे पहले उन्हें इसकी जरा भी जानकारी नहीं थी।
4. औरों को भी करेंगी जागरूक : पल्लवी
पल्लवी का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की ओर से उन्हें बेहतर जानकारी मिली है। ऐसी जानकारी उन्हें मिली है जिसके बारे में उन्हें आजतक पता नहीं था। आगे भी वह इस तरह के कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी ताकि और ज्यादा जानकारी एकत्रित कर और लोगों को भी जागरूक कर सकें।
5. अमर उजाला की पहल सराहनीय : प्रोमिला
औद्योगिक विभाग बिलासपुर की उप-महाप्रबंधक प्रोमिला भारद्वाज का कहना था कि ऐसे कार्यक्रमों से महिलाओं के उत्थान में बेहद मदद मिलती है। उन्होंने कहा कि महिलाओं व बेटियों के आगे बढ़ने से परिवार व समाज स्वयं ही आगे बढ़ जाता है। ऐसे में समाज में महिलाओं का आगे बढ़ना जरूरी है। ‘अमर उजाला’ की यह पहल सराहनीय है। उन्होंने कहा कि विभाग की ओर से ब्यूटी पार्लर, बुटीक, कॉल सेंटर, बेंकेट हाल, ड्राइक्लीनर्ज, पर्यटन से संबंधित कार्य, बैंड बाजा, टैंट सर्विस, कूड़ा कर्कट उठाना, एक्स-रे क्लीनिक व लैब, इवेंट मिजरमेंट, ऑटो रिपेयर, सर्विस स्टेशन सहित अन्य कारोबार शुरू करने के लिए विभाग मद्द कर रहा है।
6. महिलाओं को होने चाहिए उनके अधिकार पता : रोमा
स्वास्थ्य शिक्षिका रोमा शर्मा का कहना है कि महिलाओं को सबसे पहले उनके अधिकारों का ज्ञान होना चाहिए। अगर महिलाओं को उनके अधिकारों का पता होगा तो वह कभी भी किसी से पीछे नहीं हट सकतीं। इसके अलावा महिलाओं व युवतियों को अपने स्वास्थ्य के प्रति भी सजग रहना चाहिए।
7. प्रसव हमेशा अस्पताल में करवाएं : पूर्ण चंद
स्वास्थ्य अधिकारी पूर्ण चंद ने युवतियों व महिलाओं को कहा कि प्रसव हमेशा अस्पताल में ही करवाने चाहिए। इसके अलावा उन्होंने सरकार द्वारा महिलाओं, बेटियों के लिए स्वास्थ्य के क्षेत्र में दी जाने वाली सुविधाओं को भी बताया। उनका कहना था कि ‘अमर उजाला’ का इस तरह का कार्यक्रम महिलाओं को हर क्षेत्र में जागरूक करने की बेहतर पहल है।