फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   अवैध कब्जों से बिजली कनेक्शन काटने पर हंगामा

अवैध कब्जों से बिजली कनेक्शन काटने पर हंगामा

Wed, 05 Dec 2018 11:33 PM IST
Updated Wed, 05 Dec 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
अवैध कब्जों से बिजली कनेक्शन काटने पर हंगामा
electricity theft
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जुखाला(बिलासपुर)। जुखाला में गसौड़ बाजार दुकानदारों के अवैध कब्जों के बिजली कनेक्शन काटने पहुंचे बिजली बोर्ड कर्मचारियों को लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। जैसे ही कर्मचारी मौके पर पहुंचे तो अवैध कब्जाधारकों में हड़कंप मच गया। इसके बाद लोगों ने मौके पर जम कर हंगामा किया। हालांकि बिजली बोर्ड के अधिकारी दो कनेक्शन काटने में तो सफल रहे लेकिन तीन कनेक्शन लोगों ने काटने नहीं दिए। अब बिजली के कनेक्शन काटने के लिए बिजली बोर्ड पुलिस की मदद लेगी।
उल्लेखनीय है कि गसौड़ चौक पर शिव मंदिर है जिसके आगे कुछ लोगों ने अवैध रूप से दुकानों का निर्माण कर रखा है। इसको लेकर गसौड़ के एक व्यक्ति ने जनमंच में इस अवैध निर्माण को हटाने के लिए अपील की थी और जनमंच की अध्यक्षता करने आए विधानसभा अध्यक्ष राजीव बिंदल ने इन अवैध कब्जों को 15 दिन के भीतर हटाने के आदेश दिए थे।
विज्ञापन

इसके बाद प्रशासन ने इन अवैध कब्जों को हटाने की मुहिम शुरू कर दी थी जिसको लेकर अवैध कब्जाधारी दुकानदारों ने जिला प्रशासन से मांग की थी कि वह लोग दिवाली के लिए लाखों का सामान खरीद कर लाए थे। अगर यह कब्जे हटा दिए जाते हैं तो उनका लाखों का नुकसान हो जाएगा। इस पर उन्हें एक महीने का समय दिया। इसके बाद बुधवार को बिजली बोर्ड के कर्मचारी कार्रवाई के लिए मौके पर पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकानदारों का कहना है कि उन्हें मूलभूत सुविधा बिजली व पानी से वंचित नहीं किया जा सकता है। अगर दुकानों में लगी बिजली के कनेक्शन काटने के कोई आदेश हैं तो उन्हें दिखाए बिना किसी आदेश के वह अपने बिजली के मीटर काटने नहीं देंगे। उन्होंने कहा कि मीटर काटने से पूर्व उन्हें विभाग की तरफ से कोई नोटिस जारी होना चाहिए, ऐसे ही बिना नोटिस और बिना किसी आदेश के वह अपने मीटर काटने नहीं देंगे।

इसके बाद बिजली बोर्ड ने पुलिस चौकी नम्होल में इसके खिलाफ शिकायत दर्ज करवा दी है और मांग की है कि पुलिस बिजली कनेक्शन काटने के लिए अपनी फोर्स भेजे। इस बारे में बिजली बोर्ड एक्सईएन मोहन सिंह गुलेरिया का कहना है कि तहसीलदार सदर की तरफ से 5 दुकानों के मीटर हटाने के आदेश प्राप्त हुए थे। इन आदेशों के चलते कर्मचारी कनेक्शन काटने के लिए गए थे।
-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed